मुंबई में महिला सहकर्मी का पीछा करने और यौन उत्पीड़न करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Ads

मुंबई में महिला सहकर्मी का पीछा करने और यौन उत्पीड़न करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - April 24, 2026 / 05:59 PM IST,
    Updated On - April 24, 2026 / 05:59 PM IST

मुंबई, 24 अप्रैल (भाषा) दक्षिण मुंबई की एक निजी कंपनी के 24 वर्षीय कर्मचारी को एक महिला सहकर्मी का पीछा करने और यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अग्रीपाड़ा थाने में दर्ज शिकायत के आधार पर, सेवरी क्रॉस रोड निवासी आरोपी को बृहस्पतिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि 19 वर्षीय शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसे अश्लील वीडियो भेजे और यौन संबंध बनाने की कोशिश की।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने एक विशेष समुदाय की महिलाओं को कथित तौर पर निशाना बनाया, उन्हें आपत्तिजनक संदेश और अश्लील वीडियो भेजे तथा उनसे चैट करते समय भद्दी टिप्पणियां कीं।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने कई मौकों पर शिकायतकर्ता का पीछा भी किया।

शिकायतकर्ता के पिता के अनुसार, आरोपी ने कंपनी के व्हाट्सएप ग्रुप से उसका मोबाइल नंबर प्राप्त किया था और एक विशेष समुदाय की कम से कम तीन महिलाओं को निशाना बनाया था।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 77 (निजता भंग), 78 (पीछा करना), 79 (किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से कृत्य) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे 28 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

भाषा यासिर पवनेश

पवनेश