मुंबई में चार देसी पिस्तौल के साथ शख्स गिरफ्तार

मुंबई में चार देसी पिस्तौल के साथ शख्स गिरफ्तार

मुंबई में चार देसी पिस्तौल के साथ शख्स गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: December 20, 2021 5:19 pm IST

मुंबई, 20 दिसंबर (भाषा) मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने उपनगरीय दहिसर से 20 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से चार देसी पिस्तौलें और दो कारतूस जब्त किए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान नागपुर के रहने वाले आदित्य थावकर के रूप में की गयी है। पुलिस को खुफिया सूचना मिली कि आदित्य रविवार को पिस्तौलों की आपूर्ति करने के लिए दहिसर के कुंदन नगर इलाके में आएगा। पुलिस ने प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रविवार अपराह्न आदित्य को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आदित्य के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

भाषा रवि कांत नरेश

नरेश


लेखक के बारे में