अमरावती, तीन जनवरी (भाषा) मॉरीशस के राष्ट्रपति धर्मबीर गोखूल ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के छह दिवसीय दौरे की शुरुआत की।
गोखूल रविवार को गुंटूर में होने वाले विश्व तेलुगु सम्मेलन में भाग लेंगे। वह विजयवाड़ा के पास गणवरम हवाई अड्डे पर पहुंचे।
आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, “मॉरीशस के राष्ट्रपति गोखूल अपने परिवार के सदस्यों के साथ शनिवार शाम कृष्णा जिले के गणवरम हवाई अड्डे पर पहुंचे।”
राज्य के पर्यटन मंत्री के. दुर्गेश ने उनका स्वागत किया।
विज्ञप्ति के अनुसार गोखूल आगमन के बाद अपने एक काफिले के साथ गुंटूर के लिए रवाना हो गये।
भााषा जोहेब देवेंद्र
देवेंद्र