MHA I4C New Portals : साइबर ठगी के शिकार लोगों के लिए बड़ी राहत! अब वापस मिल सकता है फंसा हुआ पैसा, सरकार ने लॉन्च किए 2 नए पोर्टल

साइबर ठगी के बढ़ते मामलों के बीच गृह मंत्रालय के I4C ने दो नए पोर्टल लॉन्च किए हैं। GRM और MRM पोर्टल की मदद से अब साइबर फ्रॉड पीड़ितों को रकम वापस पाने और गलती से फ्रीज हुए बैंक खातों को दोबारा सक्रिय कराने में सहायता मिलेगी।

MHA I4C New Portals : साइबर ठगी के शिकार लोगों के लिए बड़ी राहत! अब वापस मिल सकता है फंसा हुआ पैसा, सरकार ने लॉन्च किए 2 नए पोर्टल

MHA I4C New Portals / Image Source : AI

Modified Date: June 17, 2026 / 10:41 pm IST
Published Date: June 17, 2026 10:35 pm IST
HIGHLIGHTS
  • गृह मंत्रालय के I4C ने GRM और MRM नाम के दो नए पोर्टल लॉन्च किए हैं।
  • MRM पोर्टल साइबर ठगी के शिकार लोगों को पैसा वापस दिलाने में मदद करेगा।
  • GRM पोर्टल गलती से फ्रीज हुए बैंक खातों को दोबारा चालू कराने में सहायक होगा।

मुंबई : MHA I4C New Portals  केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत आने वाले भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) ने साइबर अपराध के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने और पीड़ितों को राहत देने के लिए दो नये पोर्टल शुरू किये हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।ये दो नये पोर्टल शिकायत निवारण तंत्र (जीआरएम) और धन वापसी तंत्र (एमआरएम) हैं।

जीआरएम पोर्टल और  एमआरएम पोर्टल

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) बजरंग बनसोडे ने कहा कि जीआरएम पोर्टल उन बैंक खातों से लेनदेन फिर से चालू करने में मदद करेगा जिनमें गलती से इसे रोक दिया गया था। National Cyber Crime Reporting Portal NCRP वहीं, एमआरएम पोर्टल साइबर धोखाधड़ी के पीड़ितों को रकम वापस पाने में मदद करेगा। उन्होंने कहा, ‘‘ये पोर्टल पुलिस, बैंकों और राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) के बीच सीधा तालमेल स्थापित करेंगे।

शिकायत दर्ज कराने के बाद रकम वापस पा सकें

MHA I4C New Portals साइबर धोखाधड़ी होने पर, लोगों को तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करना चाहिए या एनसीआरपी पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए।’’ एक अन्य अधिकारी ने बताया कि एमआरएम पोर्टल को साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के पीड़ितों को एक सुविधाजनक तरीका उपलब्ध कराने के लिए बनाया गया है, ताकि वे शिकायत दर्ज कराने के बाद रकम वापस पा सकें।

इन्हे भी पढ़ें:-

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.