Nida Khan Nashik News : ‘FIR में धर्मांतरण का नाम तक नहीं’, नासिक BPO कांड में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान के वकील ने किया बड़ा खुलासा

नासिक के बीपीओ यूनिट में यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर मामला गरमा गया है। आरोपी पक्ष ने आरोपों को फर्जी बताया है, जबकि पुलिस कई एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी है।

Nida Khan Nashik News : ‘FIR में धर्मांतरण का नाम तक नहीं’, नासिक BPO कांड में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान के वकील ने किया बड़ा खुलासा

Nida Khan Nashik News / Image Source : X

Modified Date: April 17, 2026 / 06:13 pm IST
Published Date: April 17, 2026 6:05 pm IST
HIGHLIGHTS
  • नासिक BPO विवाद में अब तक 9 एफआईआर दर्ज, 8 लोग गिरफ्तार
  • आरोपी पक्ष ने आरोपों को बताया फर्जी और राजनीतिक
  • कंपनी ने सुरक्षा के चलते कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दी

नासिक : Nida Khan Nashik News  नासिक स्थित आईटी के बीपीओ यूनिट में यौन उत्पीड़न और जबरन धर्मांतरण के आरोपों के बीच नया मोड़ आया है। आरोपी निदा खान के वकील और उनके परिजनों ने आरोपों को राजनीतिक बताते हुए फर्जी करार दिया है। इस मामले में अब तक कुल 9 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं और पुलिस अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। फ़िलहाल सुरक्षा को देखते हुए कंपनी के कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दे दी गई है।

वकील और परिवार का पक्ष

निदा खान के वकील बाबा सैय्यद ने स्पष्ट किया कि एफआईआर में जबरन धर्म परिवर्तन का कोई जिक्र नहीं है, बल्कि केवल धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप है। उन्होंने यह भी साफ किया कि निदा एचआर हेड नहीं, बल्कि एक प्रोसेस एसोसिएट थीं। वहीं, निदा के पिता और चाचा ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उनकी बेटी को किसी अन्य मामले को दबाने के लिए फंसाया जा रहा है।

 Nashik IT Company News गर्भवती है आरोपी निदा

परिवार के बताया की निदा फिलहाल भिवंडी में अपने ससुराल में हैं और वह गर्भवती हैं। पिता ने दावा किया कि निदा ने कभी किसी के धर्म के बारे में गलत नहीं कहा और वह सभी धर्मों का सम्मान करती हैं। पुलिस ने निदा के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जो निदा के उनके साथ रह रहे थे।

Corporate Zihad News महिला कर्मचारी को शिकायत करने से रोकने का आरोप

दूसरी ओर, पुलिस का कहना है कि यह मामला केवल धार्मिक नहीं बल्कि कार्यस्थल पर उत्पीड़न का भी है। दर्ज शिकायतों में आरोप है कि कर्मचारियों पर जबरन नॉन-वेज खाने का दबाव बनाया गया और धर्मांतरण करने के लिए मजबूर किया गया। निदा खान पर एक महिला कर्मचारी को शिकायत करने से रोकने का भी आरोप है। यूनिट के संचालन को लेकर कंपनी ने स्पष्ट किया है कि काम पूरी तरह बंद नहीं हुआ है। कर्मचारियों को ‘वर्क फ्रॉम होम’ और ऑफिस से काम करने की छूट दी गई है।

इन्हे भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.