Nashik Road Accident: एक ही परिवार के 9 लोगों की दर्दनाक मौत, कार्यक्रम में गए थे शामिल होने तभी हो गया ये हादसा, पूरे गांव में मातम का माहौल
Nashik Road Accident: एक ही परिवार के 9 लोगों की दर्दनाक मौत, कार्यक्रम में गए थे शामिल होने तभी हो गया ये हादसा, पूरे गांव में मातम का माहौल
Nashik Road Accident | Photo Credit: IBC24
- नासिक जिले के दिंडोरी तालुका में कार कुएं में गिरी
- एक ही परिवार के 9 लोग, जिनमें 6 बच्चे शामिल
- शवों को बाहर निकालकर पीएम के लिए भेजा गया और मामला दर्ज कर जांच शुरू
नासिक: Nashik Road Accident महाराष्ट्र से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी दरगुडे परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दी है।
Nashik Road Accident मिली जानकारी के अनुसार, मामला नासिक के दिंडोरी तालुका का है। बताया जा रहा है कि हादसा शुक्रवार रात करीब 10 बजे के आसपास हुआ है। दरअसल, दरगुडे परिवार कार में सवार होकर एक कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए थे। वापस लौटते समय कार चालक ने नियंत्रिण खो दिया और कार सीधे कुएं में गिर गई। जिससे एक ही परिवार के 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जान गंवाने वाले लोगों में छह बच्चे शामिल हैं, जिनमें एक सात साल की बच्ची भी बताई जा रही है। इसके अलावा सुनील दरगुडे, उनकी पत्नी और उनकी बेटी की भी इस हादसे में मौत हो गई। एक ही परिवार के इतने सदस्यों की मौत से गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी के शवों को बाहर निकालकर पीएम के लिए भेज दिया और मामले की जांच कर रहे हैं। हादसे में जान गंवाने वाले सभी इंदौर, तालुका डिंडोरी, जिला नासिक के निवासी थे। स्थानीय नागरिकों की मदद से, वाहन और सभी शवों को कुएं से बाहर निकाला गया और डिंडोरी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है।
इन्हें भी पढ़े:-
- Piyush Mishra News : “रात को लड़कियों को करता था गंदे फोन, सुबह भूल जाता था” बॉलीवुड दिग्गज पीयूष मिश्रा ने खोली अपनी ही पोल
- Vande Bharat: ‘आम आदमी की ख़ास जंग’, क्या आप में होने वाला है बड़ा विस्फोट?, राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, कहा – ‘सैलाब’ बनकर आऊंगा
- शह मात The Big Debate: ‘विधायकी’ खत्म, छिड़ा संग्राम!… मुश्किल में कांग्रेस की राज्यसभा की डगर! क्या दतिया में बजेगा उपचुनाव का बिगुल?

Facebook


