Ashok Kharat Arrest : अंकशास्त्र की आड़ में हवस का खेल! ढोंगी के पास मिले महिलाओं के इतने अश्लील वीडियो, कई नामी हस्तियां भी अब जांच के घेरे में

Nashik में खुद को भविष्यवक्ता और अंकशास्त्री बताने वाले आरोपी की गिरफ्तारी के बाद जांच तेज हो गई है। पुलिस को मोबाइल से कई वीडियो मिले हैं और मामले से जुड़े मंदिर व फार्महाउस भी जांच के दायरे में हैं।

Ashok Kharat Arrest : अंकशास्त्र की आड़ में हवस का खेल! ढोंगी के पास मिले महिलाओं के इतने अश्लील वीडियो, कई नामी हस्तियां भी अब जांच के घेरे में

Ashok Kharat Arrest / Image Source : X

Modified Date: March 19, 2026 / 05:55 pm IST
Published Date: March 19, 2026 5:53 pm IST
HIGHLIGHTS
  • खुद को भविष्यवक्ता बताने वाले आरोपी की गिरफ्तारी
  • जांच में मोबाइल से 58 वीडियो बरामद
  • मंदिर और फार्महाउस भी जांच के घेरे में

नाशिक: Ashok Kharat Arrest महाराष्ट्र के नाशिक में खुद को भविष्यवक्ता और अंकशास्त्री अशोक खरात को महिलाओं का यौन शोषण करने और उन्हें आपत्तिजनक स्थिति में फिल्माने और 35 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में  नाशिक पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अशोक खरात पर आरोप है कि उसने महिला को नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दरिंदगी की। गिरफ्तारी के बाद अदालत ने आरोपी को 24 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। इस मामले के खुलासे के बाद इलाके में भारी आक्रोश व्याप्त है।

जाँच के दौरान मिले 58 वीडियो

मिली जानकारी के अनुसार, अशोक खरात ने धार्मिक अनुष्ठान का झांसा देकर महिला को अपने जाल में फंसाया था। Ashok Kharat Arrest सोशल मीडिया पर इस वक्त एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी कथित तौर पर धार्मिक क्रिया के नाम पर महिला के सिर पर तांबे का पात्र रखकर आपत्तिजनक हरकत करता दिखाई दे रहा है। जांच के दौरान पुलिस को अब तक 58 वीडियो मिले हैं, जिनमें कुछ चर्चित महिलाओं और सेलिब्रिटीज के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।

सिन्नर तालुका का मंदिर और फार्महाउस जाँच के घेरे में

इस पूरे मामले में सिन्नर तालुका के मिरगांव स्थित एक मंदिर और उसके पास स्थित एक आलीशान फार्महाउस भी जांच के घेरे में है। 2010 में स्थापित इस मंदिर के ट्रस्ट से खरात का गहरा संबंध रहा है। स्थानीय लोगों का दावा है कि इस फार्महाउस पर अक्सर बड़े राजनीतिक नेताओं, सेलिब्रिटीज और वीआईपी लोगों का आना-जाना लगा रहता था।

खुद को बताता है नेवी का रिटायर्ड कैप्टन

अशोक खरात खुद को नेवी का रिटायर्ड कैप्टन बताता था और लोगों के बीच कॉस्मोलॉजी एक्सपर्ट व अंकशास्त्री के रूप में अपनी पहचान बना रखी थी। Ashok Kharat News  कई राजनेता, कारोबारी और कलाकार उससे सलाह लेने पहुँचते थे। पुलिस अब आरोपी की उन संपत्तियों की भी जांच कर रही है, जो अलग-अलग शहरों में फैली हुई हैं और जिनकी कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है।

आने वाले समय में हो सकते है कई खुलासे

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मोबाइल से बरामद 58 वीडियो की बारीकी से जांच की जा रही है और आने वाले समय में इस मामले में और भी चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं। Maharashtra Sensation News फिलहाल पुलिस की टीमें आरोपी के बैंक खातों और अन्य संपत्तियों के दस्तावेजों को खंगालने में जुटी हुई हैं।

इन्हें भी पढ़ेंः


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.