एमएलसी चुनाव में राकांपा उम्मीदवार ने अजित पवार के बेटे जय को 10 करोड़ रुपये का कर्ज दिया : हलफनामा

एमएलसी चुनाव में राकांपा उम्मीदवार ने अजित पवार के बेटे जय को 10 करोड़ रुपये का कर्ज दिया : हलफनामा

एमएलसी चुनाव में राकांपा उम्मीदवार ने अजित पवार के बेटे जय को 10 करोड़ रुपये का कर्ज दिया : हलफनामा
Modified Date: June 4, 2026 / 03:43 pm IST
Published Date: June 4, 2026 3:43 pm IST

पुणे, चार जून (भाषा) विधान परिषद चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के उम्मीदवार विक्रम काकडे ने अपने हलफनामे में खुलासा किया है कि उन्होंने महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा और दिवंगत अजित पवार के बेटे जय पवार को 10 करोड़ रुपये का ऋण दिया है। काकडे ने 150 करोड़ रुपये से अधिक की पारिवारिक संपत्ति घोषित की है।

निर्माण व्यवसाय से जुड़े विक्रम काकडे, 18 जून को होने वाले विधान परिषद चुनावों में पुणे स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र से राकांपा के उम्मीदवार हैं।

भाजपा के नेतृत्व वाली ‘महायुति’ सरकार में राकांपा एक प्रमुख सहयोगी है, जिसका नेतृत्व सुनेत्रा पवार कर रही हैं। सुनेत्रा जनवरी में पति अजित पवार की विमान दुर्घटना में मृत्यु के बाद मंत्रिमंडल में शामिल हुईं और पार्टी के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला।

लगभग एक सप्ताह पहले, व्यवसायी-नेता काकडे अपने पिता के साथ, सुनेत्रा पवार और उनके बेटों जय और पार्थ की उपस्थिति में राकांपा में शामिल हुए थे।

नामांकन पत्र के साथ दाखिल किए गए चुनावी हलफनामे से पता चलता है कि पूर्व राज्यसभा सदस्य और व्यवसायी संजय काकडे के पुत्र विक्रम काकडे (33) ने लोगों और कंपनियों को कुल 41.80 करोड़ रुपये के ऋण दिए हैं। हलफनामे में जय अजित पवार को दिए गए 10 करोड़ रुपये के ऋण का उल्लेख है।

भाषा

शफीक वैभव

वैभव


लेखक के बारे में