पवार को अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय करने के बजाय राजग में शामिल हो जाना चाहिए: आठवले
पवार को अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय करने के बजाय राजग में शामिल हो जाना चाहिए: आठवले
मुंबई, 13 जून (भाषा) कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शप) के विलय की चर्चाओं के बीच केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने शनिवार को कहा कि शरद पवार की पार्टी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ जाना चाहिए।
‘रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया’ (आठवले) के प्रमुख आठवले ने कहा कि उन्होंने खुद ही अतीत में पवार को अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय करने का सुझाव दिया था।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब कांग्रेस में कोई दम नहीं बचा।
आठवले ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस के पास जाने के बजाय उन्हें राजग में आना चाहिए। अगर भाजपा से कोई समस्या है तो आरपीआई में विलय कर लें।’’
इससे पहले इसी सप्ताह शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत ने सुझाव दिया था कि कांग्रेस से निकली पार्टियों को भाजपा के खिलाफ एक मजबूत विपक्ष बनाने के लिए उसमें वापस मिल जाना चाहिए।
भाषा खारी रंजन
रंजन

Facebook


