अक्टूबर में एमेजॉन प्राइम पर रिलीज होगी पृथ्वीराज की फिल्म ‘भ्रामम’

Ads

अक्टूबर में एमेजॉन प्राइम पर रिलीज होगी पृथ्वीराज की फिल्म 'भ्रामम'

  •  
  • Publish Date - September 19, 2021 / 02:22 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:43 PM IST

मुंबई, 19 सितंबर (भाषा) बॉलीवुड की हिट फिल्म ‘अंधाधुन’ पर आधारित मलयालम फिल्म ‘भ्रामम’ सात अक्टूबर को एमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

एमेजॉन प्राइम वीडियो ने यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि एपी इंटरनेशनल और वायकॉम18 स्टूडियोज द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित इस फिल्म का निर्देशन सिनेमैटोग्राफर से निर्देशक बने रवि के चंद्रन ने किया है।

एमेजॉन प्राइम वीडियो के अनुसार फिल्म एक पियानोवादक के द्वंद्व पर आधारित है। इसमें दक्षिण भारतीय फिल्मों के स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन दृष्टिहीन व्यक्ति की भूमिका में नजर आएंगे।

भाषा

जोहेब नेत्रपाल

नेत्रपाल