महाराष्ट्र में सरकारी वकील को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया

Ads

महाराष्ट्र में सरकारी वकील को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया

  •  
  • Publish Date - January 11, 2025 / 02:57 PM IST,
    Updated On - January 11, 2025 / 02:57 PM IST

ठाणे, 11 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के रत्नागिरि जिले में एक कंपनी को मामले में बरी कराने में मदद करने के लिए 1.5 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में एक सरकारी वकील को गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शनिवार को यह जानकारी दी।

ब्यूरो के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर एसीबी ने चिपलून में विशेष लोक अभियोजक राजेश जाधव को बृहस्पतिवार की शाम कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

एसीबी की विज्ञप्ति के अनुसार, जाधव ने शिकायतकर्ता से पांच लाख रुपये की मांग की थी, जो खेड़ में मजिस्ट्रेट की अदालत में एक मामले में एक कंपनी की ओर से पेश होने वाले वकील हैं।

इसमें कहा गया कि आरोपी अभियोजक ने शिकायतकर्ता का पक्ष लेने और मामले में उसे बरी कराने के लिए कथित तौर पर रिश्वत मांगी थी।

अधिकारी ने बताया कि जाधव को रिश्वत की पहली किस्त लेते हुए पकड़ लिया गया।

भाषा

देवेंद्र नेत्रपाल

नेत्रपाल

ताजा खबर