Railway police bomb blast news : मुंबई (महाराष्ट्र), 13 नवंबर (भाषा) बांद्रा रेलवे पुलिस थाने को एक टेलीफोन कॉल के माध्मय से संभावित बम विस्फोट के खतरे की जानकारी मिलने के बाद मुंबई में शनिवार को सुरक्षा कड़ी कर दी गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
यह भी पढ़ें: ‘साहब..भैंस दूध नहीं दुहने दे रही..मदद कर दो’, भैंस लेकर थाने पहुंचा परेशान ग्रामीण, पुलिस से लगाई गुहार
रेलवे पुलिस आयुक्त कैसर खालिद ने ट्वीट कर बताया कि फोन करने वाला व्यक्ति दुबई में अपनी मां के साथ रहता है और मानसिक रूप से अस्वस्थ है।
Update: We @grpmumbai have verified the bomb threat information. The caller is staying in Dubai with his mother and is of unsound mind. Last week he had similarly called one officer in Gandhidham Gujarat and gave similar information (SD entry photo). We spoken to his relatives(1) pic.twitter.com/ZDeiiqdb3b
— Quaiser Khalid IPS (@quaiser_khalid) November 13, 2021
उन्होंने बताया कि सभी एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है और घबराने या चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है।
खालिद ने बताया कि इसी व्यक्ति ने पिछले सप्ताह गुजरात के गांधीधाम में एक अधिकारी को इसी प्रकार की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि इस व्यक्ति के रिश्तेदार ने पुष्टि की है कि उसे फोन करके इस प्रकार की जानकारी देने की आदत है।
यह भी पढ़ें: इस शहर में तीन दिन के लिए इंटरनेट बंद, हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद कर्फ्यू लागू