‘एग्री सेना’ के संस्थापक राजाराम साल्वी का 80 साल की आयु में निधन
‘एग्री सेना’ के संस्थापक राजाराम साल्वी का 80 साल की आयु में निधन
ठाणे (महाराष्ट्र), छह जून (भाषा) अलग-अलग समय पर विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े रहे ‘एग्री सेना’ के संस्थापक राजाराम साल्वी का शनिवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। संगठन के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
देशी कृषि (प्राकृतिक कृषि करने वाले) समुदाय की एक प्रमुख आवाज रहे साल्वी 80 वर्ष के थे।
प्रवक्ता ने बताया कि भाजपा में शामिल होने से पहले वह समाजवादी पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष रहे तथा भाजपा से जुड़ने के बाद उन्होंने गोपीनाथ मुंडे और प्रमोद महाजन जैसे वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर काम किया एवं अंततः राज्य के ओबीसी निगम के प्रमुख बने।
साल्वी के परिवार में पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां हैं। साल्वी का अंतिम संस्कार कालवा में रविवार को किया जाएगा।
भाषा
राजकुमार माधव
माधव

Facebook


