राखी सावंत ने अपने दोस्त के खिलाफ दर्ज कराई मानहानि की शिकायत

राखी सावंत ने अपने दोस्त के खिलाफ दर्ज कराई मानहानि की शिकायत

राखी सावंत ने अपने दोस्त के खिलाफ दर्ज कराई मानहानि की शिकायत
Modified Date: September 3, 2023 / 09:00 am IST
Published Date: September 3, 2023 8:55 am IST

मुंबई, दो सितंबर (भाषा) अभिनेत्री और मॉडल राखी सावंत ने शनिवार को यहां एक अदालत में अपनी दोस्त के खिलाफ उनके चरित्र के बारे में कथित रूप से अभद्र टिप्पणी करने के लिए आपराधिक मानहानि की शिकायत दर्ज कराई।

अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष दायर शिकायत में, सावंत ने अपनी दोस्त राजश्री मोरे के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 500 (मानहानि), 504 (जानबूझकर अपमान और उकसावे) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत कार्रवाई की मांग की।

नेल आर्ट स्टूडियो चलाने वाली मोरे का सावंत के साथ झगड़ा हो गया था, जिसके बाद उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कथित तौर पर ये टिप्पणियां कीं।

अधिवक्ता अली काशिफ खान के माध्यम से दायर सावंत की याचिका में कहा गया है कि इस घटना का वीडियो ऑनलाइन उपलब्ध है।

इस मामले में छह नवंबर को सुनवाई होगी।

भाषा देवेंद्र सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"