आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत 25 अगस्त को अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन की यात्रा पर जाएंगे

आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत 25 अगस्त को अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन की यात्रा पर जाएंगे

आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत 25 अगस्त को अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन की यात्रा पर जाएंगे
Modified Date: August 11, 2026 / 09:44 pm IST
Published Date: August 11, 2026 9:44 pm IST

(फाइल फोटो के साथ)

नागपुर, 11 अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत प्रवासी भारतीयों के संगठनों के निमंत्रण पर 25 अगस्त को अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन की यात्रा पर जाएंगे। आरएसएस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने ‘एक्स’ पर बताया कि भागवत 25 अगस्त से विदेश यात्रा शुरू करेंगे तथा इस दौरान वह अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन जायेंगे।

आंबेकर ने कहा कि तीन देशों की यह यात्रा वहां के स्थानीय संगठनों के निमंत्रण पर हो रही है। उन्होंने कहा कि यह महज एक संयोग है कि यात्रा आरएसएस की स्थापना के शताब्दी वर्ष में हो रही है।

प्रचार प्रमुख ने इससे ज्यादा कुछ नहीं बताया। हालांकि, उन्होंने कहा कि भागवत की यह यात्रा आरएसएस के वैश्विक संपर्क के हिस्से के रूप में देखी जा रही है।

हिंदुत्ववादी संगठन आरएसएस का मुख्यालय नागपुर में है।

भाषा

राजकुमार दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में