एसयूवी से टकराने के दस दिन बाद स्कूटर सवार की मौत; पत्नी की हालत गंभीर

एसयूवी से टकराने के दस दिन बाद स्कूटर सवार की मौत; पत्नी की हालत गंभीर

एसयूवी से टकराने के दस दिन बाद स्कूटर सवार की मौत; पत्नी की हालत गंभीर
Modified Date: February 16, 2026 / 12:31 am IST
Published Date: February 16, 2026 12:31 am IST

मुंबई, 15 फरवरी (भाषा) मुंबई में एक एसयूवी के एक स्कूटर से टकराने की घटना के दस दिन बाद दुपहिया वाहन पर सवार 33 वर्षीय व्यक्ति की रविवार को मौत हो गयी जबकि हादसे के दौरान घायल हुई उसकी पत्नी की हालत नाजुक है। पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान धुर्मिल पटेल के तौर पर की गयी है, घायल पत्नी मीनल पटेल की हालत गंभीर है।

उन्होंने बताया कि पांच फरवरी को विद्याविहार इलाके में सोमैया कॉलेज के पास तेज रफ्तार एसयूवी ने पटेल के स्कूटर को टक्कर मार दी थी। एसयूवी को कथित तौर पर एक नाबालिग तेज गति से चला रहा था।

अधिकारी ने कहा कि धुर्मिल की मौत के साथ, पहले दर्ज की गयी प्राथमिकी में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं को जोड़ा जायेगा।

वाहन चलाने वाले नाबालिग और उसके पिता के खिलाफ तिलक नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। उसके पिता पर नाबालिग को वाहन चलाने की अनुमति देने का आरोप है।

भाषा रंजन गोला

गोला


लेखक के बारे में