ठाणे में कोविड-19 के सात नए मामले, कोई मौत नहीं

Ads

ठाणे में कोविड-19 के सात नए मामले, कोई मौत नहीं

  •  
  • Publish Date - March 15, 2022 / 10:30 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:53 PM IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 15 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सात और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने पर महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 7,08,621 हो गयी है।

एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि ये नए मामले सोमवार को सामने आए। जिले में मृतकों की संख्या 11,878 है और कोविड-19 मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,63,443 हो गए जबकि मृतकों की संख्या 3,392 है।

भाषा शोभना

शोभना