महाराष्ट्र के पालघर में किशोरी ने छत से कूदकर की आत्महत्या

Ads

महाराष्ट्र के पालघर में किशोरी ने छत से कूदकर की आत्महत्या

  •  
  • Publish Date - November 1, 2023 / 01:09 AM IST,
    Updated On - November 1, 2023 / 01:09 AM IST

पालघर, 31 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले में 15 वर्षीय एक लड़की ने इमारत की छत से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक लड़की वसई के पास नायगांव के वाकीपाड़ा इलाके की रहने वाली थी। वह सोमवार शाम को अपनी आवासीय सोसायटी से सटी एक इमारत की छत से कूद गई। उसे एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला और उसकी ओर से यह कदम उठाने के कारण का पता नहीं चल सका है। उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

भाषा रवि कांत संतोष

संतोष