ठाणे की महिला उद्यमी से 20.6 लाख रुपये की ठगी

ठाणे की महिला उद्यमी से 20.6 लाख रुपये की ठगी

ठाणे की महिला उद्यमी से 20.6 लाख रुपये की ठगी
Modified Date: August 9, 2026 / 08:38 pm IST
Published Date: August 9, 2026 8:38 pm IST

ठाणे, नौ अगस्त (भाषा) हरियाणा की एक कंपनी के मालिक पर आरोप है कि उसने ठाणे की 29 वर्षीय महिला कारोबारी के साथ 20.6 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि आरोपी ने महिला से कपड़ों के ब्रांड का प्रचार मशहूर हस्तियों से कराने का झांसा दिया और प्रचार के लिए भेजे गए लाखों रुपये के कपड़े हड़प लिए।

पीड़िता का आरोप है कि बड़ी-बड़ी हस्तियों और उनके कपड़े डिजाइन करने वालों (स्टाइलिस्टों) को प्रचार के लिए भेजे गए लाखों रुपये के कपड़े आरोपी ने हड़प लिए।

पुलिस के अनुसार, यह ठगी जुलाई, 2025 से अगस्त,2026 के बीच हुई। आरोपी ने महिला से संपर्क किया था और वादा किया था कि वह उनके कपड़ों के ब्रांड को मशहूर हस्तियों के जरिए लोकप्रिय बनाएगा।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी ने महिला का भरोसा जीतने के लिए अपनी कंपनी की जानकारी देने वाली पुस्तिका (ब्रोशर) दिखायी। इसमें दिखाया गया था कि उसकी कंपनी का कई बड़ी और नामचीन हस्तियों के साथ काम करने का समझौता है।

इस समझौते के तहत महिला कारोबारी ने 20.60 लाख रुपये के कपड़े आरोपी के बताए गए स्टाइलिस्ट और हस्तियों को भेजे थे।

हालांकि, आरोपी ने कपड़ों का कोई प्रचार नहीं कराया और न ही समझौते की शर्तें पूरी कीं। इसके उलट उसने सारे कपड़े खुद रख लिए और महिला को कोई मुआवजा भी नहीं दिया।

मामले की शुरुआती जांच के बाद सात अगस्त को कासरवडवली पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 316(2) और 318(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

भाषा सुमित संतोष

संतोष


लेखक के बारे में