ठाणे में कोविड-19 के 257 नए मामले

Ads

ठाणे में कोविड-19 के 257 नए मामले

  •  
  • Publish Date - August 23, 2022 / 10:11 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:28 PM IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 23 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 257 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,39,034 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि जिले में अभी कुल 2,016 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। इस दौरान संक्रमण से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 11,938 है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, ठाणे में अभी तक 7,25,559 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा