मुंबई में कोस्टल रोड पर कार में आग लगने से यातायात बाधित

मुंबई में कोस्टल रोड पर कार में आग लगने से यातायात बाधित

मुंबई में कोस्टल रोड पर कार में आग लगने से यातायात बाधित
Modified Date: September 25, 2025 / 10:18 am IST
Published Date: September 25, 2025 10:18 am IST

मुंबई, 25 सितंबर (भाषा) मुंबई के कोस्टल रोड पर बृहस्पतिवार सुबह एक कार में आग लग गई, जिसके बाद अधिकारियों ने इस मार्ग पर यातायात रोक दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना सुबह लगभग साढ़े नौ बजे कोस्टल रोड की दक्षिण दिशा वाली सुरंग के अंदर हुई।

मुंबई यातायात पुलिस ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर बताया, ‘‘कार में आग लगने के कारण कोस्टल रोड (तारदेव) के दक्षिण और उत्तर की ओर जाने वाले मार्गों पर यातायात रोक दिया गया है।’’

अधिकारियों ने बताया कि घटना के कारण हाजी अली और वर्ली कनेक्टर पर यातायात का मार्ग बदल दिया गया।

भाषा सुरभि देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में