हादसा: ट्रक ने दूध के टैंकर को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत, चार घायल

Road accident in Mumbai : 450 किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित मुक्तेनगर-मल्कापुर रोड पर सुबह करीब चार बजे हुआ

हादसा: ट्रक ने दूध के टैंकर को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत, चार घायल

car fell into a ditch

Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: May 13, 2022 12:16 pm IST

मुंबई। Road accident in Mumbai : महाराष्ट्र के जलगांव जिले में शुक्रवार को तड़के एक ट्रक ने सड़क पर खड़े दूध के एक टैंकर को टक्कर मार दी, जिससे कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा यहां से 450 किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित मुक्तेनगर-मल्कापुर रोड पर सुबह करीब चार बजे हुआ।

यह भी पढ़ें:  रायपुर में विमान हादसा: मेकाहारा लाया गया दोनों पायलट का शव, ​उड़ानों पर कोई असर नहीं

Road accident in Mumbai : अधिकारी ने बताया, ‘‘पड़ोसी धुले जिले से जलगांव जा रहा दूध का टैंकर कुछ तकनीकी खामी के कारण सड़क पर रुक गया था। कंपनी ने मौके पर एक और टैंकर भेजा था और दूध को उसमें भरने का काम चल रहा था।’’

यह भी पढ़ें:  कैप्टन पंकज जायसवाल के बाद फ्लाइंग के लिए गए थे कैप्टन पांडा, टेकऑफ करते ही धड़ाम से गिरा हैलीकॉप्टर

Road accident in Mumbai : उन्होंने बताया कि जब कर्मचारी दूध को दूसरे टैंकर में भरने के काम में लगे थे तभी तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने टैंकर को टक्कर मार दी। इस घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और चार अन्य को गंभीर चोटें आयी हैं। अधिकारी ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: जब छत्तीसगढ़ का ‘मैना’ हेलीकॉप्टर हुआ था क्रैश, चार लोगों की हो गई थी मौत

 


लेखक के बारे में