टीवीके प्रमुख विजय शिरडी मंदिर गए

Ads

टीवीके प्रमुख विजय शिरडी मंदिर गए

  •  
  • Publish Date - April 29, 2026 / 05:30 PM IST,
    Updated On - April 29, 2026 / 05:30 PM IST

मुंबई, 29 अप्रैल (भाषा) अभिनेता से नेता बने विजय बुधवार को महाराष्ट्र के शिरडी स्थित साईबाबा मंदिर गए।

तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के संस्थापक ने मंदिर में प्रार्थना की।

अभिनेता की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक बाहर जमा हो गए और अभिनेता ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया।

इससे पहले, विजय ने तमिलनाडु के तिरुचेंदूर स्थित मुरुगन मंदिर के दर्शन किए थे।

बताया जा रहा है कि अभिनेता चार मई को घोषित होने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले एक आध्यात्मिक यात्रा पर हैं। राज्य में चुनाव 23 अप्रैल को हुए थे।

विजय अपनी नयी फिल्म ‘‘जन नायकन’’ की रिलीज का भी इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के साथ कानूनी लड़ाई में फंसी हुई है।

भाषा

यासिर मनीषा

मनीषा