एक महिला समेत दो इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर, दोनों पर छह लाख रुपए का घोषित था इनाम

एक महिला समेत दो इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर, दोनों पर छह लाख रुपए का घोषित था इनाम Two Naxals surrender

एक महिला समेत दो इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर, दोनों पर छह लाख रुपए का घोषित था इनाम

For this reason Naxalites are targeting public representatives

Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: September 21, 2022 2:59 pm IST

नागपुर। Naxal news:  महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में एक महिला सहित दो नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों पर कुल छह लाख रुपये का इनाम घोषित था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें : Atal Pension Yojana : अटल पेंशन योजना में होगा बड़ा बदलाव, इन लोगों को नहीं मिलेगा निवेश

Naxal news:  गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल ने एक बयान में बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की पहचान गढ़चिरौली निवासी 26-वर्षीय अनिल उर्फ रामसय कुजुर और छत्तीसगढ़ निवासी 30-वर्षीया रोशनी पल्लो के तौर पर की गई है।

यह भी पढ़ें :  एक और अभिनेत्री ने दुनिया को कहा अलविदा, मशहूर अभिनेता अशोक कुमार बेटी थी एक्ट्रेस

Naxal news:   गोयल ने बताया कि कुजुर पर चार लाख रुपये और पल्लो पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित था। कुजुर मिलिशिया (लड़ाका) सदस्य के तौर पर संगठन में काम कर रहा था। वह वर्ष 2011 में खोब्रामेंधा और गयरापट्टी में हुए हमलों और उसी साल छोटा जेलिया में हुए मुठभेड़ मामले में वांछित था।

यह भी पढ़ें :  राजधानी लौटते ही सीएम भूपेश ने दिखाए सख्त तेवर, विपक्षी पार्टियों को ईडी और सीबीआई के माध्यम से डरा रही है भाजपा

अधिकारी ने बताया कि पल्लो आत्मसमर्पण करने से पहले नक्सली संगठन में उप कमांडर और मिलिशिया सदस्य के तौर पर कार्य कर रही थी। गोयल ने बताया कि वर्ष 2019 से अबतक कुल 51 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें :  शहद देने वाली मधुमक्खी ने दी मौत! दो दर्जन लोग घायल, एक की मौत

 

 


लेखक के बारे में