अरब सागर में निम्न दबाव की वजह से महाराष्ट्र में बेमौसम बरसात

Ads

अरब सागर में निम्न दबाव की वजह से महाराष्ट्र में बेमौसम बरसात

  •  
  • Publish Date - December 1, 2021 / 05:07 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:46 PM IST

मुंबई, एक दिसंबर (भाषा) अरब सागर में बने निम्न दबाव के क्षेत्र की वजह से मुंबई, उसके उपनगरीय इलाकों और उत्तरी महाराष्ट्र में बुधवार को बारिश हुई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

भारत के मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि नवंबर-दिसंबर में महाराष्ट्र में सामान्य तौर पर बारिश नहीं होती है।लेकिन दक्षिण पूर्व और पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर बने चक्रवाती हवाओं की वजह से बुधवार को गुजरात, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र एवं उत्तर कोंकण में भारी से मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।

आईएमडी ने कहा कि बारिश का यह दौर दो दिसंबर को भी गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में जारी रह सकता है।

भाषा धीरज उमा

उमा