मुंबई की बहुमंजिला इमारत में आग लगने से महिला की मौत, बेटी घायल
मुंबई की बहुमंजिला इमारत में आग लगने से महिला की मौत, बेटी घायल
मुंबई, नौ फरवरी (भाषा) मुंबई के विले पार्ले इलाके में सोमवार को 13-मंजिला इमारत में एक फ्लैट में आग लगने से 63 वर्षीय महिला की मौत हो गई और उनकी बेटी घायल हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
आग सुबह 9:51 बजे सुविधा पर्ल बिल्डिंग की 13वीं मंज़िल पर लगी। मुंबई अग्निशमन विभाग के कम से कम पांच वाहनों और अन्य वाहनों की मदद से तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विले पार्ले थाने के एक अधिकारी ने बताया कि जिस फ्लैट में आग लगी वह इस बहुमंजिला इमारत का निर्माण करने वाले बिल्डर के परिवार के नाम था।
उन्होंने कहा कि भवन के बिल्डर की रिश्तेदार भावना सत्रा और उनकी बेटी अनेरी आग का कारण जानने के लिए फ्लैट में गई थीं, तभी फ्लैट से धुआं निकलने लगा।
अधिकारी ने बताया कि सत्रा अस्थमा की मरीज थीं और दम घुटने से उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने दुर्घटना के कारण मौत की रिपोर्ट दर्ज की है।
आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
भाषा
शुभम नरेश
नरेश

Facebook


