पिंपरी-चिंचवड़ चुनाव के लिए राकांपा और राकांपा (एसपी) के बीच गठबंधन, अजित ने कहा- परिवार साथ आया
पिंपरी-चिंचवड़ चुनाव के लिए राकांपा और राकांपा (एसपी) के बीच गठबंधन, अजित ने कहा- परिवार साथ आया
पुणे, 28 दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने रविवार को अपनी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और चाचा शरद पवार की राकांपा (शरदचंद्र पवार) के बीच पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम चुनावों के लिए गठबंधन की घोषणा की और कहा कि “परिवार” साथ आ गया है।
अजित पवार पिंपरी-चिंचवड़ में 15 जनवरी को होने वाले चुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे थे।
उन्होंने कहा, “पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम चुनावों के लिए 'घड़ी' और 'तुरही’ एक हो गए हैं। परिवार एक साथ आ गया है।”
पवार ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कड़ी मेहनत करने और रैलियों के दौरान किसी भी विवादित टिप्पणी से बचने की अपील की।
उन्होंने कहा, “हम विकास के लिए काम करने वाले लोग हैं। हम उन लोगों को बाहर करेंगे जिन्होंने इस नगर निगम को कर्ज में डालने की कोशिश की थी।”
दिन की शुरुआत में पवार परिवार बारामती में था, जहां उद्योगपति गौतम अदाणी ने ‘शरदचंद्र पवार सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ का उद्घाटन किया।
पिंपरी-चिंचवड़ और पुणे नगर निगम समेत महाराष्ट्र के 29 नगर निकायों के चुनाव 15 जनवरी को होंगे, और मतगणना अगले दिन होगी। नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 30 दिसंबर है।
भाषा जोहेब संतोष
संतोष
लेखक के बारे में
Web Title: पिंपरी-चिंचवड़ चुनाव के लिए राकांपा और राकांपा (एसपी) के बीच गठबंधन, अजित ने कहा- परिवार साथ आया
PUNE
और भी पढ़ें ›सीईसी ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए : दीपके
01 Oct 2026 | 5:06 pmमुंडवा भूमि सौदे में क्या पार्थ पवार को लाभ नहीं हुआ : मुंबई उच्च न्यायालय ने पूछा
01 Oct 2026 | 4:39 pmपालघर में लड़की के पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर यौन उत्पीड़न, दो किशोरों पर मामला दर्ज
01 Oct 2026 | 4:35 pmबहादुर पायलट स्मित मच्छार की मुंबई के पड़ोसियों और नेताओं ने की सराहना
01 Oct 2026 | 4:04 pmखबर महाराष्ट्र सीईसी दीपके दो
01 Oct 2026 | 4:01 pmखबर महाराष्ट्र सीईसी दीपके
01 Oct 2026 | 3:59 pmमुंबई तट के पास खड़े जहाज में चोरी के प्रयास के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से चार की मौत
01 Oct 2026 | 3:34 pmयवतमाल सहकारी बैंक से जुड़े धनशोधन मामले में ईडी की छापेमारी
01 Oct 2026 | 2:23 pm