भाजपा से गठबंधन करने वाले अवसरवादी नेताओं को प्रोत्साहित नहीं किया जा सकता: शरद पवार
भाजपा से गठबंधन करने वाले अवसरवादी नेताओं को प्रोत्साहित नहीं किया जा सकता: शरद पवार
पुणे, 17 जून (भाषा) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के दो धड़ों के फिर से एकजुट होने की चर्चा के बीच अपने भतीजे अजित पवार का परोक्ष रूप से जिक्र करते हुए राकांपा (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को कहा कि भाजपा से हाथ मिलाकर अवसरवादी राजनीति करने वालों को प्रोत्साहित नहीं किया जा सकता।
पिंपरी चिंचवाड़ में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) कार्यकर्ताओं की एक सभा में कहा कि वह उन लोगों को साथ लेने के इच्छुक हैं जो महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, महात्मा ज्योतिराव फुले और डॉ. बी.आर. आंबेडकर की विचारधारा को मानते हैं।
हाल ही में चाचा-भतीजे के बीच विभिन्न अवसरों पर हुई लगातार बैठकों के कारण अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा के राकांपा (एसपी) में संभावित विलय की अटकलें तेज हो गई थीं।
शरद पवार ने कहा, 'अभी किसी ने कहा कि सबको साथ लेकर चलना चाहिए। इसमें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन ‘सब’ कौन हैं? जो लोग गांधी-नेहरू, फुले और आंबेडकर की विचारधारा में विश्वास रखते हैं, उन्हें मैं साथ ले सकता हूं। हालांकि, अगर कोई सत्ता के लिए भाजपा के साथ जा रहा है, तो यह कांग्रेस की विचारधारा नहीं है। कोई किसी के साथ भी जुड़ सकता है, लेकिन भाजपा के साथ जाना राकांपा की विचारधारा के अनुरूप नहीं हो सकता।'
उन्होंने आगे कहा कि ऐसी अवसरवादी राजनीति को बढ़ावा नहीं दिया जा सकता, और हमें आगे की राह उसी अनुसार तय करनी चाहिए।
शरद पवार ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जो नेता पार्टी छोड़ चुके हैं, उनकी चिंता न करें और आने वाले स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारी करें।
भाषा योगेश रंजन
रंजन
लेखक के बारे में
Web Title: भाजपा से गठबंधन करने वाले अवसरवादी नेताओं को प्रोत्साहित नहीं किया जा सकता: शरद पवार
PUNE
और भी पढ़ें ›सीईसी ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए : दीपके
01 Oct 2026 | 5:06 pmमुंडवा भूमि सौदे में क्या पार्थ पवार को लाभ नहीं हुआ : मुंबई उच्च न्यायालय ने पूछा
01 Oct 2026 | 4:39 pmपालघर में लड़की के पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर यौन उत्पीड़न, दो किशोरों पर मामला दर्ज
01 Oct 2026 | 4:35 pmबहादुर पायलट स्मित मच्छार की मुंबई के पड़ोसियों और नेताओं ने की सराहना
01 Oct 2026 | 4:04 pmखबर महाराष्ट्र सीईसी दीपके दो
01 Oct 2026 | 4:01 pmखबर महाराष्ट्र सीईसी दीपके
01 Oct 2026 | 3:59 pmमुंबई तट के पास खड़े जहाज में चोरी के प्रयास के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से चार की मौत
01 Oct 2026 | 3:34 pmयवतमाल सहकारी बैंक से जुड़े धनशोधन मामले में ईडी की छापेमारी
01 Oct 2026 | 2:23 pm