Raipur News: 2 साल से निजी मेडिकल कॉलेज में सेवाएं दे रहा था मेकाहारा अस्पताल का डॉक्टर! स्वास्थ्य मंत्री ने किया सख्त कार्रवाई का ऐलान
Action against doctor anit kundu : स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कमिश्नर मेडिकल एजुकेशन से कराएंगे और जो भी दोषी होगा उस पर कड़ी कार्रवाई की …

Action against doctor anit kundu, image source: ibc24
- निजी मेडिकल कॉलेज के मेडिकल डायरेक्टर के तौर पर सामने आया नाम
- डॉक्टर अनीत कुंडू को लेकर कई सालों से गंभीर किस्म की शिकायतें
रायपुर: Action against doctor anit kundu , रायपुर के एक निजी मेडिकल कॉलेज में मेडिकल ऑफिसर के रूप में काम कर रहे डॉक्टर अनित कुंडू को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जांच का ऐलान कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कमिश्नर मेडिकल एजुकेशन से कराएंगे और जो भी दोषी होगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मैंने कहा कि यह मामला बेहद संवेदनशील है।
बता दें कि डॉक्टर अनित कुंडू छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मेकाहारा के अस्थि रोग विभाग में पदस्थ हैं। लेकिन कल जब सीबीआई ने एक निजी मेडिकल कॉलेज के इंस्पेक्शन करने आई एमएमसी टीम को अरेस्ट किया, तब उनका नाम उस निजी मेडिकल कॉलेज के मेडिकल डायरेक्टर के तौर पर सामने आया। फिर सवाल उठा कि जो डॉक्टर सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पदस्थ है, वह उसी समय निजी मेडिकल कॉलेज में कैसे सेवा दे रहे हैं। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने जांच का ऐलान कर दिया है।
read more: महाराष्ट्र: पालघर में बिल्डर ने की आत्महत्या, उत्पीड़न के आरोप में दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार
डॉक्टर अनीत कुंडू को लेकर कई सालों से गंभीर किस्म की शिकायतें
बता दें कि डॉक्टर अनीत कुंडू को लेकर कई सालों से गंभीर किस्म की शिकायतें हैं। साल 2016 में जब उनका ट्रांसफर अंबिकापुर किया गया, तब उन्होंने वहां ज्वाइन नहीं किया और रायपुर के एक निजी मेडिकल कॉलेज को ज्वाइन कर लिया। वह भी बिना त्यागपत्र दिए। आरोप है कि इस दौरान वह सरकार से भी वेतन लेते रहे और निजी मेडिकल कॉलेज में भी सेवा देते रहे। बाद में कागजों में फिर से उनका ट्रांसफर अंबिकापुर से रायपुर किया गया और बिना किसी जांच और कार्रवाई के उन्हें जॉइन कराकर सरकारी खजाने से सैलरी दी जाने लगी।
अब जब उनका नाम फिर से एक निजी मेडिकल कॉलेज के ऑफिसर के रूप में उछला है, तो बताया जा रहा है कि पिछले 2 सालों से वह फुल फ्लेज वहां सेवा दे रहे हैं, जबकि इसी दौरान वह रायपुर मेडिकल कॉलेज में भी कार्यरत रहे। यह अपने आप में गंभीर किस्म का आरोप है।
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: A doctor from Mekahara Hospital was serving in a private medical college for 2 years! Health Minister announced strict action
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm