CG Congress Expulsions revoked: कांग्रेस ने ख़त्म किये गिले-शिकवे!.. निष्कासित नेताओं की हुई ‘घर वापसी’.. उस नेता का भी नाम शामिल जिसकी वजह से ढहा था सबसे मजबूत किला, देखें लिस्ट..
छत्तीसगढ़ कांग्रेस की अनुशासन समिति ने निष्कासित नेताओं की वापसी से जुड़े मामलों पर फैसला लिया है। सूची में आनंद कुकरेजा समेत कई नाम शामिल हैं, जिन्होंने चुनावों के दौरान …

Chhattisgarh Congress Expulsions of leaders revoked
- आनंद कुकरेजा समेत कई नेताओं की वापसी
- कांग्रेस ने निष्कासन खत्म करने का फैसला लिया
- 36 वापसी आवेदनों पर हुई थी चर्चा
Chhattisgarh Congress Expulsions of leaders revoked: रायपुर: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को अभी करीब दो साल से ज्यादा वक़्त है। लेकिन कांग्रेस ने प्रदेश की सत्ता में वापसी की तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस ने अपने पुराने गिले-शिकवे भूलकर उन नेताओं को पार्टी में वापस बुला लिया है जिन्होंने 2023 के विधानसभा और नगरीय निकाय चुनावों में पार्टी से बगावत की थी, चुनाव लड़ा था या फिर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए गए थे। बताया गया है कि, इन निष्कासित नेताओं ने खुद ही वापसी के लिए पार्टी को आवेदन किया था। समिति ने मंथन के बाद उनका निष्कासन समाप्त कर दिया।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
आनंद कुकरेजा की भी वापसी, रायपुर उत्तर में दिखाया था दम
दरअसल कांग्रेस की अनुशासन समिति ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के उन 20 नेताओं का निष्कासन समाप्त कर दिया है, जिन्हें पार्टी ने कभी खुद ही निष्कासित किया था। इनमें आनंद कुकरेजा जैसे बागी नेता का नाम भी शामिल है। आनंद कुकरेजा का जिक्र इसलिए भी अहम है क्योंकि इनकी ही वजह से कांग्रेस को रायपुर उत्तर जैसे अपने सबसे मजबूत क्षेत्र में हार का सामना करना पड़ा था। यहां से कांग्रेस के दिग्गज नेता कुलदीप सिंह जुनेजा को हार का सामना करना पड़ा था। टिकट नहीं मिलने से नाराज़ होकर आनंद कुकरेजा ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। इससे कांग्रेस के वोटों का बंटवारा हो गया। इसका फायदा सीधे भाजपा को मिला और पुरंदर मिश्रा पहली बार यहाँ से एमएलए चुने गए।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
किन नेताओं की हुई है पार्टी में वापसी
Chhattisgarh Congress Expulsions of leaders revoked: कांग्रेस ने जिन नेताओं का निष्कासन वापस लिया है उनकी संख्या बीस है। पार्टी ने सूची भी जारी की है। इस लिस्ट में आनंद कुकरेजा समेत विनय चौपड़ा, पूनम पाण्डेय, विशाल रजानी, गोरेलाल सिन्हा, राधोवा महाडिक, भविष्य प्रधान, ऋतिक सिन्हा, भानुप्रताप साहू, सुशील सोनी, सगीर खान, सिद्धार्थ डोंगरे, राजेश गुप्ता, जितेश सिमनकर, सकूर चौहान, सुनीता सिन्हा, आशीष सोनकर, शशांक डोंगरे, श्यामबती सिन्हा और अंजु बंजारे का नाम शामिल है।

इन्हें भी पढ़ें:
हर विधानसभा क्षेत्र में ‘भाजपा के 27,000 वोट कम करने’ का काम करेंगे: अखिलेश यादव
आशियाना हाउसिंग चालू वित्त वर्ष में जमीन खरीदने के लिए 1,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी: एमडी
मुंबई पुलिस पर उमर खालिद पर वृत्तचित्र की स्क्रीनिंग रद्द कराने के लिए दबाव बनाने का आरोप
महानगरों से आगे बढ़ी भर्ती की प्रक्रिया, दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहर बने नए प्रतिभा केंद्र: रिपोर्ट
पहले उप्र पुलिस भर्ती में आवेदन नहीं करने वालों को भी नियुक्ति पत्र दे दिया जाता था: आदित्यनाथ
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: Ans: सूची में आनंद कुकरेजा समेत कई निष्कासित नेताओं के नाम शामिल हैं।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Chhattisgarh Congress Expulsions Revoked: Anand Kukreja Among Leaders Returning to Party
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm