BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Chhattisgarh Land guideline prices: छत्तीसगढ़ में जमीन की गाइडलाइन कीमतों में कटौती.. फिलहाल इन दो जिलों के लिए आदेश जारी, पूरे प्रदेश में होगा लागू!

नई गाइडलाइन व्यवस्था के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में वर्गमीटर की दर को समाप्त कर दिया गया है। (Chhattisgarh land guideline prices reduced) अब आवासीय और कृषि भूमि का मूल्यांकन एक …

Chhattisgarh land guideline prices reduced

Chhattisgarh land guideline prices reduced

satya prakash
Published: 30 Jan 2026 | 8:53 amModified: 30 Jan 2026 | 8:53 am
HIGHLIGHTS
  1. रायपुर और कोरबा में गाइडलाइन रेट घटे
  2. ग्रामीण जमीनों की दरों पर राहत
  3. बजट सत्र में बड़ा फैसला संभव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जमीन की गाइडलाइन कीमतों को लेकर एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। राज्य सरकार द्वारा हाल ही में कोरबा और रायपुर जिलों में गाइडलाइन दरों में कटौती के आदेश जारी किए गए हैं। (Chhattisgarh land guideline prices reduced) इसके बाद पूरे प्रदेश में गाइडलाइन रेट कम किए जाने की मांग तेज हो गई है। माना जा रहा है कि आने वाले बजट सत्र में सरकार इस संबंध में कोई बड़ा ऐलान कर सकती है।

इन दो जिलों के लिए आदेश जारी

जानकारी के अनुसार, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों की जमीनों की गाइडलाइन कीमतें अधिक होने को लेकर लंबे समय से आपत्ति जताई जा रही थी। किसानों और आम नागरिकों का कहना है कि गाइडलाइन दरें वास्तविक बाजार मूल्य से कहीं ज्यादा हैं, जिससे रजिस्ट्री और लेन-देन में परेशानी हो रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने पहले चरण में कोरबा और रायपुर जिलों में गाइडलाइन रेट कम करने का निर्णय लिया है।

Raipur Korba Guideline Revison Wef 30 Jan 2026 by satya sahu

upbandh 2026 by satya sahu

पिछले साल किया गया बड़ा बदलाव

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन ने वर्ष 2025-26 के लिए नई गाइडलाइन दरें पूरे राज्य में लागू की थीं। “छत्तीसगढ़ गाइडलाइन दरों का निर्धारण नियम, 2000” के तहत केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड, रायपुर द्वारा अनुमोदित ये दरें 20 नवंबर 2025 से प्रभावी हुई थीं। (Chhattisgarh land guideline prices reduced) यह संशोधन वर्ष 2018-19 के बाद पहली बार राज्यव्यापी स्तर पर किया गया था।

दरअसल, पिछले करीब आठ वर्षों से गाइडलाइन दरों में कोई बदलाव नहीं होने के कारण बाजार मूल्य और गाइडलाइन मूल्य के बीच बड़ा अंतर पैदा हो गया था। इस अंतर को दूर करने के लिए शासन ने वैज्ञानिक पद्धति से दरों का रेशनलाइजेशन किया। इसमें जिलों की भौगोलिक स्थिति, शहरी और ग्रामीण संरचना, सड़क संपर्क, बसाहट और आर्थिक गतिविधियों में आए बदलावों को ध्यान में रखा गया।

कैसी है नई गाइडलाइन?

दुर्ग, रायगढ़, सरगुजा, कोरबा, धमतरी, बिलासपुर, कबीरधाम, कांकेर और बस्तर जैसे जिलों में सड़कों, बाजारों और विकास की वास्तविक स्थिति का आकलन कर गाइडलाइन दरों में व्यापक संशोधन किया गया था। राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग और प्रमुख जिला सड़कों के आसपास बसे गांवों और बस्तियों के लिए एक समान मानक अपनाया गया।

नई गाइडलाइन व्यवस्था के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में वर्गमीटर की दर को समाप्त कर दिया गया है। (Chhattisgarh land guideline prices reduced) अब आवासीय और कृषि भूमि का मूल्यांकन एक समान हेक्टेयर दर के आधार पर किया जा रहा है। इससे छोटे भूखंडों और कृषि भूमि के मूल्यांकन में चली आ रही असमानता खत्म होगी और किसानों को उनकी जमीन का उचित मूल्य व मुआवजा मिलने की उम्मीद है।

इन्हें भी पढ़ें:-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: उत्तर: राज्य सरकार ने पहले चरण में रायपुर और कोरबा जिलों में जमीन की गाइडलाइन दरों में कटौती की है

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Chhattisgarh Land Guideline Prices Reduced in Raipur, Korba; Statewide Cut Likely

शहर की खबरें
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
कार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

कार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

01 Oct 2026 | 9:45 pm
एसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया

एसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया

01 Oct 2026 | 9:32 pm
न्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार

न्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार

01 Oct 2026 | 9:26 pm
रेनो इंडिया की थोक बिक्री सितंबर में 20 प्रतिशत घटकर 3,399 इकाई पर

रेनो इंडिया की थोक बिक्री सितंबर में 20 प्रतिशत घटकर 3,399 इकाई पर

01 Oct 2026 | 9:24 pm
सेबी ने आइनॉक्स क्लीन एनर्जी के आईपीओ दस्तावेजों को फिलहाल ‘रोका’

सेबी ने आइनॉक्स क्लीन एनर्जी के आईपीओ दस्तावेजों को फिलहाल ‘रोका’

01 Oct 2026 | 9:23 pm
वेदांता की बॉक्साइट आपूर्ति के लिए पुरानी मूल्य निर्धारण व्यवस्था बहाल करने की याचिका खारिज

वेदांता की बॉक्साइट आपूर्ति के लिए पुरानी मूल्य निर्धारण व्यवस्था बहाल करने की याचिका खारिज

01 Oct 2026 | 9:20 pm
हिमाचल के मुख्यमंत्री ने सेब का खरीद मूल्य एक रुपये बढ़ाने की घोषणा की

हिमाचल के मुख्यमंत्री ने सेब का खरीद मूल्य एक रुपये बढ़ाने की घोषणा की

01 Oct 2026 | 9:20 pm