Raipur dakshin upchunav result: बीजेपी प्रत्याशी की जीत पर कांग्रेस नेता का बयान, बोले ‘रायपुर दक्षिण का नतीजा अप्रत्याशित नहीं’
bjp suneel soni won raipur south by election: रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव में अंतिम चरण के नतीजों के बाद बीजेपी को 89220 मत और कॉंग्रेस को 43053 मत मिले …

रायपुर: Raipur dakshin upchunav result रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के परिणाम पर बोलते हुए कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि दक्षिण का नतीजा अप्रत्याशित नहीं है। उपचुनाव अक्सर सत्ता धारी दल ही जीतता है, कांग्रेस सरकार में भी 5 उपचुनाव हुए, हम सभी जीते थे। इस चुनाव में हम भले ही हार गए हैं, लेकिन हमारे नेताओं ने मेहनत की है,उस मेहनत का नतीजा है कि हम पिछली हार के अंतर को कम करने में सफल रहे,जनता के हित के लिए आगे भी आवाज उठाएंगे।
वहीं दक्षिण विस में BJP प्रत्याशी सुनील सोनी की जीत और अपनी हार के बाद कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने कहा है कि हम लोग जनता का मूड भांप नहीं पाए। मतदाताओं ने सरकार को देखकर वोट दिया है। मतदाताओं ने चेहरा नहीं सरकार देखकर वोट दिया है। हमारे सभी नेता-कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर काम किया है।
बता दें कि रायपुर दक्षिण विधानसभा में 19 राउंड की काउंटिंग खत्म हो गई है।रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव में अंतिम चरण के नतीजों के बाद बीजेपी को 89220 मत और कॉंग्रेस को 43053 मत मिले हैं। बीजेपी के सुनील सोनी को 46167 मतों से विजयी घोषित किया गया है। इधर बीजेपी ने प्रदेश कार्यालय में जीत का जश्न शुरू कर दिया है।
Raipur dakshin upchunav result रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी के घर में आज सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ हुआ था। रायपुर दक्षिण विधानसभा बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी ने चुनाव परिणाम के रुझान को लेकर कहा कि नतीजे हमारे के पक्ष में आ रहे हैं। फिरसे कमल खिलेगा, मोदी की गारंटी हर व्यक्ति तक पहुंचेंगी। वहीं घर में पूजा को लेकर कहा पूजा पद्धति विरासत में मिली है, हमें गर्व है, हम ईश्वर को मानने वाले लोग हैं।
कांग्रेस के जीत के दावों को लेकर कहा कि सबको अपनी बात रखने का अधिकार हैं, जीतने के बाद पहली प्राथमिकता को लेकर बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी ने कहा कि पहली प्राथमिकता विकास होगी, बृजमोहन जी दिल्ली से पैसा लाएंगे हम राज्य के पैसे से क्षेत्र का विकास करेंगे।
आपको बता दें कि इस सीट से भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल आठ बार विधायक बने हैं, उनके सांसद बनने के बाद यह सीट खाली हुई है, उपचुनाव में भाजपा ने सुनील सोनी को अपना उम्मीदवार बनाया है, इस सीट पर बीते 13 नवंबर को मतगणना हुई थी।
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Congress leader's statement on BJP candidate's victory, said 'Raipur South's result is not unexpected'
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am