TS Singh Deo Latets News: क्या टीएस सिंहदेव होंगे कांग्रेस के CM फेस?.. डॉ महंत के बयान के क्या हैं मायने?.. धनेन्द्र साहू ने किया स्पष्ट..
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की जनता ने इस बात को माना था कि भूपेश बघेल के कार्यकाल में प्रदेश में भयंकर भ्रष्टाचार हुआ, घपले-घोटाले हुए, छत्तीसगढ़ महतारी …
Will TS Singh deo be the CM face of Congress?
Will TS Singh deo be the CM face of Congress? : रायपुर: प्रदेश में अभी विधानसभा चुनाव को चार साल है। प्रदेश में अगला विधानसभा चुनाव 2029 के आखिर में होगा। हलांकि इस लेकर कांग्रेस के नेता अभी से तैयारी में नजर आ रहे हैं। आने वाले चुनाव और नेतृत्व पर प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष डॉ महंत का बड़ा बयान सामने आया है।
दरअसल सरगुजा संभाग में नगरीय निकाय चुनाव का प्रचार करने पहुंचे डॉ चरणदास महंत ने कहा है कि, कांग्रेस प्रदेश का अगला विधानसभा चुनाव टीएस सिंहदेव की अगुवाई में लड़ेगी। अब ऐसे में सवाल उठ रहे है कि क्या टीएस सिंहदेव ही कांग्रेस का नया चेहरा होंगे? और क्या आलाकमान उनके नाम पर सहमत है?
Will TS Singh deo be the CM face of Congress? : बहरहाल महंत के इस बयान के बाद पूर्व पीसीसी प्रमुख धनेन्द्र साहू ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि, यह सारी बातें हाईकमान के द्वारा तय की जाती है। अभी विधानसभा चुनाव में चार साल का वक्त बाकी है लिहाजा अभी से इस संबंध में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। हाईकमान का जैसा निर्णय होता है उसके अनुसार काम करते हैं। जहां तक डॉ महंत के बयान का सवाल है तो उन्होंने किस परिप्रेक्ष्य में ये बयान दिया है उसे जाने बगैर कुछ कहना ठीक नहीं है।
भाजपा ने लपका मुद्दा, जारी की विज्ञप्ति
वही डॉ महंत के इस बयान को मुद्दा बनाते हुए भारतीय जनता पार्टी के तरफ से भी प्रतिक्रया सामें आई है। उन्होंने इस संसबंध में बाकायदा प्रेस नोट भी जारी किया है।
Will TS Singh deo be the CM face of Congress? : अपने नोट में प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव ने प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के इसी बयान पर कटाक्ष किया है। किरण सिंह देव ने कहा कि महंत का यह बयान कांग्रेस के भीतर चल रहे सत्ता-संघर्ष और गुटीय घमासान का ही परिचायक है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि कांग्रेस की पूरी विचारधारा ही भ्रष्टाचार-केंद्रित है। कांग्रेस नेताओं का संकल्प भ्रष्टाचार करना ही है। कांग्रेस की यह विचारधारा भूपेश बघेल और एजाज ढेबर को बनाती है, फिर उसे 'यूज एण्ड थ्रो' कर देती है, फिर नए बघेल और ढेबर तलाशती है जो जनता से लूट कर सकें। बीजेपी मुखिया ने कहा कि यही कांग्रेस की विचारधारा है। कांग्रेस के डीएनए में रचा-बसा भ्रष्टाचार कभी खत्म नहीं होगा, चाहे नेतृत्व कांग्रेस में कोई भी करे। कांग्रेस को अपने नित-नए 'एटीएम' खोलने वाले नेता चाहिए, वह कौन होगा, कांग्रेस को उससे कोई मतलब नहीं है।
Will TS Singh deo be the CM face of Congress? : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की जनता ने इस बात को माना था कि भूपेश बघेल के कार्यकाल में प्रदेश में भयंकर भ्रष्टाचार हुआ, घपले-घोटाले हुए, छत्तीसगढ़ महतारी के खजाने को लूटा गया, जनता के अधिकारों को छीना गया। और अब, जबकि जनता ने कांग्रेस से किनारा कर लिया तो अब कांग्रेस भी बघेल से किनारा कर रही है। किरण सिंह देव ने कहा कि एक तरह से बघेल के नेतृत्व को महंत ने ठुकरा दिया है। अगले विधानसभा चुनाव में अभी चार साल चल पड़े हैं, लेकिन उसके पहले ही महंत ने इस बात की घोषणा करके कहीं-न-कहीं बघेल को एक संदेश दे दिया है कि उनका नेतृत्व कांग्रेस को स्वीकार नहीं है। कुछ समय पहले तक एक ही नारा चलता था- भूपेश है, तो भरोसा है; और आज कांग्रेस पार्टी का ही भरोसा उन पर नहीं रहा!
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के बयान के अनुसार, कांग्रेस अगला विधानसभा चुनाव टी.एस. सिंहदेव की अगुवाई में लड़ेगी। हालांकि, अंतिम निर्णय पार्टी हाईकमान द्वारा लिया जाएगा।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Will TS Singh deo be the CM face of Congress?,
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm