27 June 2025 Horoscope/Jagannath Rath Yatra: आज 27 जून दिन शुक्रवार को जगन्नाथ रथ यात्रा का शुभ दिन है। यह एक प्रसिद्ध धार्मिक उत्सव है जो भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को समर्पित है। इस वर्ष रथ यात्रा का आरंभ पुनर्वसु नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग जैसे अत्यंत सौभाग्यशाली संयोग में हो रहा है। ऐसे में आज का दिन मेष, सिंह, धनु और कुंभ राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है। आज इन राशियों की भौतिक सुख-संपदा की वृद्धि होने वाली है।
बता दें कि, हर वर्ष आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली जाती है, जो इस वर्ष 27 जून 2025, शुक्रवार से शुरू हो रही है। 27 जून की तिथि का अंकशास्त्रीय विश्लेषण करें तो 2+7 = 9 आता है, जो मंगल ग्रह का अंक है। वर्ष 2025 भी मंगल प्रधान है। इस दिन यात्रा का आरंभ शुक्रवार को हो रहा है, जो शुक्र ग्रह का दिन होता है। मंगल ऊर्जा, साहस और कर्मठता का प्रतीक है, तो वहीं शुक्र प्रेम, सुख और वैभव का। इन दोनों ग्रहों की शुभ स्थिति आजसके दिन को बेहद प्रभावशाली बना रही है।
Jagannath Rath Yatra 2025 Shubh Muhurat
आषाढ़ शुक्ल पक्ष के द्वितीया तिथि का प्रारंभ गुरुवार, 26 जून 2025, दोपहर 01 बजकर 24 मिनट से हो चुका है, जिसका समापन आज शुक्रवार यानि 27 जून 2025, सुबह 11 बजकर 19 मिनट पर होगा।ऐसे में उदया तिथि के अनुसार 27 जून 2025 को रथ यात्रा मनाई जाएगी।