Mangal Gochar 2026: आज हनुमान जयंती के दिन मंगल ग्रह करेंगे गोचर, इन 4 राशि वालों को होगा जबरदस्त फायदा, हर काम में मिलेगी सफलता

Ads

Mangal Gochar 2026: आज हनुमान जयंती के दिन मंगल ग्रह करेंगे गोचर, इन 4 राशि वालों को होगा जबरदस्त फायदा, हर काम में मिलेगी सफलता

  •  
  • Publish Date - April 2, 2026 / 06:34 AM IST,
    Updated On - April 2, 2026 / 06:34 AM IST

Mangal Gochar 2026 | Photo Credit: IBC24

नई दिल्ली: Mangal Gochar 2026 ज्योतिष के अनुसार हमारे जीवन में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर दिन हमारे जीवन में बदलाव देखने को मिलता है। वहीं एक निश्चित समय के बाद ग्रह एक राशि से दूसरे राशि में प्रवेश करते हैं, जिसका असर कई जातकों के जीवन में देखने को मिलता है। आज 2 अप्रैल दिन गुरुवार है और आज मंगल का महागोचर होने जा रहा है। साथ ही आज हनुमान जयंती भी है। हनुमान जयंती के दिन आज महत्‍वपूर्ण ज्‍योतिषीय संयोग बन रहा है। मंगल मीन राशि में प्रवेश करेंगे और वहां शनि व सूर्य से युति होगी। जिसका असर कन्‍या, मेष, समेत 4 राशियों पर असर होगा। जिससे मीन राशि में मंगल, शनि व सूर्य का त्रिग्रही योग (Trigrahi Yog 2026) बनेगा। ये त्रिग्रही योग 4 राशियों के लिए बड़ा लाभदायक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कन्या राशि में गोचर से किन राशियों को होगा लाभ।

These Zodiac Signs Will Change the Fortunes मेष राशि: इन जातकों के लिए मंगल का ग्रह परिवर्तन से काफी लाभ होगा। इस गोचर से मेष राशि के लोगों को हर काम में सफलता मिलेगी। किसी लंबी यात्रा की योजना बना रहे हैं तो आपकी यात्रा सफल होगी। वहीं आपको लाइफ पार्टनर से खूब सपोर्ट मिल सकता है।

धनु राशि: मंगल के महागोचर से इन जातको को काफी लाभ होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगी। साथ ही आपके रुके हुए काम भी पूरे होंगे। साथ ही अगर बीते समय से कोई मनमुटाव चल रहा था, तो उससे भी छुटकारा मिलेगा। लव लाइफ में पार्टनर के साथ आ रही समस्याएं दूर होंगी और रोमांस बढ़ेगा।

सिंह राशि: मंगल गोचर से इन राशियों के जातकों को हर काम में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में मान सम्मान बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोागों की सैलरी में भी बढ़ोतरी हो सकती है। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगी। इसके अलावा बिजनेस कर रहे लोगों के लिए भी समय अच्छा हो सकता है, आपको खूब मुनाफा देखने को मिल सकता है।

कर्क राशि: अपने अधूरे कार्यों को पूरे करने के अवसर मिलेंगे। घर परिवार से सपोर्ट प्राप्त होगा। भाग्य का साथ आपको प्राप्त होगा। सेहत में सुधार होगा। आपकी मानसिक चिंता काफी हद तक कम होगी। करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के सुनहरे अवसर मिलेंगे। व्यापार में लाभ की स्थिति बन रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-