Anupama Spoiler: बेघर, बेसहारा और तन्हां, सड़कों पर धक्के खाती अनुपमा! क्या हार मानकर, पॉल की गुंडागर्दी के आगे, घुटने टेक देगी अनुपमा?

Ads

Anupama Spoiler: 'स्टारप्लस' के सबसे चर्चित शो 'अनुपमा' के आज के एपिसोड में देखेंगे कि गोवा की सड़कों पर अनुपमा का संघर्ष जारी है, जब तिनके की तरह बिखर गया अनुपमा का सपनों का महल..

  •  
  • Publish Date - March 11, 2026 / 07:03 PM IST,
    Updated On - March 11, 2026 / 07:05 PM IST

Anupama 11th March 2026 written update

HIGHLIGHTS
  • एक झटके में छीन गई अनुपमा के सिर से छत!
  • गोवा की सड़कें बनेंगी अनुपमा का नया घर
  • शाह परिवार की खुशियों को निगल जाएगा गौतम!

Anupama Spoiler:Starplus‘ का मोस्ट पॉपुलर शो ‘अनुपमा‘ में आज के एपिसोड की शुरुआत होती है माफ़ी से, जया अनुपमा से सावी विला जाने के लिए माफ़ी मांगती है। अनुपमा उससे चिंतित होकर पूछती है कि यदि उसे कुछ जो गया तो वह देविका को क्या जवाब देगी? जया कबूल करती है कि उसे सावी विला नहीं जाना चाहिए था। जया कहती है कि अनुपमा और देविका दोनों बहुत ज़िद्दी हैं इसलिए वह भी ज़िद्दी हैं, और जिस काम को मन किया जाता है वही करने का मन करता है। अनुपमा जाया को कहती है कि वह बहुत चालाक है।

Anupama: प्रेम और राही के रिश्ते में आई दरार!

दूसरी ओर, कोठारी मेंशन में ख्याति का जन्मदिन मनाया जाता है। ख्याति को केक काटते वक़्त प्रार्थना की याद आती है। वसुंधरा, ख्याति को यह कहकर पराग की चिंता करने को कहती है कि पराग महीनों से लंदन में है और अभी भी वह प्रार्थना की मौत के दर्द से उभर नहीं पाया है। मीता और परी बुटीक चला रही हैं, किन्तु प्रेम और राही अब एक साथ काम नहीं कर रहे।

वसुंधरा ने दी प्रेम को चेतावनी!

जया के साथ समय बिताकर, अनु को राही की याद आती है। जया एक झूले को देखती है और अनुपमा से उसकी तसवीरें लेने को कहती है। दूसरी ओर वसुंधरा, राही और प्रेम से पूछती है कि अब वे दोनों साथ में काम क्यों नहीं करते हैं? वसुंधरा, प्रेम को प्रेरणा को लेकर चेतावनी देती है कि वह लड़की ज़रूर एक दिन तूफ़ान लाएगी। राही, प्रेम की साइड लेते हुए कहती है कि प्रेम और प्रेरणा सिर्फ दोस्त हैं और एक प्रोफेशनल्स के तरह काम कर रहे हैं।

वसुंधरा ने राही को कसा तंज!

वसुंधरा, राही से सवाल करती है कि वह घर क्यों नहीं संभाल रही है? प्रेम, राही का पक्ष लेते हुए कहता है कि राही, काम भी कर रही है, प्रांशी के साथ घर को भी संभाल रही है। वसुंधरा राही को तंज कस्ते हुए कहती है कि फिर वह अपना बच्चा पैदा क्यों नहीं कर रही है? प्रेम फिर राही का बचाव करते हुए कहता है कि ज़रूरत भी नहीं है क्योंकि राही, प्रांशी को माँ बनकर ही पाल रही है। प्रेम और राही के पक्ष में अनिल, वसुंधरा से कहता है कि वह जबरदस्ती खुद के फैसले बच्चों पर न थोपे।

Anupama 11th March 2026 written update: गौतम ने निकलवाए कोर्ट से ऑर्डर्स !

तभी गौतम को वहां देखकर कोठारी परिवार हैरान हो जाता है। वह कोर्ट से ऑर्डर लेकर आता है और एलान करता है कि अब अंश, प्रांशी से नहीं मिल सकता। दूसरी ओर, जया और अनुपमा अपना घर खुला पाकर हैरान रह जाते हैं। मकान का मालिक, उनका सामान घर के बाहर फेंक देता है और किराया न पटाने पर उन्हें वहां से जाने के लिए कहता है। अनुपमा पूछती है कि बिना नोटिस दिए वह उन्हें घर से बाहर कैसे निकल सकता है? तभी पॉल को वहाँ देख अनुपमा चौंक जाती है। वह पॉल से पूछती है कि उसने उसका क्या बिगाड़ा है? पॉल अनुपमा को बाहरी औरत कहकर, इलाके से निकालने की कोशिश करता है।

तभी गौतम को वहां देखकर कोठारी परिवार हैरान हो जाता है। वह कोर्ट से ऑर्डर लेकर आता है और एलान करता है कि अब अंश, प्रांशी से नहीं मिल सकता। दूसरी ओर, जया और अनुपमा अपना घर खुला पाकर हैरान रह जाते हैं। मकान का मालिक, उनका सामान घर के बाहर फेंक देता है और किराया न पटाने पर उन्हें वहां से जाने के लिए कहता है। अनुपमा पूछती है कि बिना नोटिस दिए वह उन्हें घर से बाहर कैसे निकल सकता है? तभी पॉल को वहाँ देख अनुपमा चौंक जाती है। वह पॉल से पूछती है कि उसने उसका क्या बिगाड़ा है? पॉल अनुपमा को बाहरी औरत कहकर, इलाके से निकालने की कोशिश करता है।

जस्सी, शाह परिवार से डांस की रिहर्सल करवाती है ताकि वह टीवी पर आएं। लीला, टीवी पर आने के लालच में, जस्सी को बर्दाश्त करती है और परितोष ऑफिस में लेट पहुँचने पर गौतम की दांत खाने का डर है। जस्सी, अंश को हँसाने की कोशिश करती है किन्तु लीला को जस्सी और अंश की नजदीकियाँ पसंद नहीं आती।

Anupama Serial: अनुपमा हुई बेघर!

अनुपमा पूरी तरह से टूट जाती है और सोचती है कि उसे हमेशा घर से निकाल दिया जाता है। अब वह जया को लेकर कहाँ जाएगी। तभी जया, अनुपमा को पुकारती है अनुपमा पूछती है कि क्या उसके पेट में दर्द तो नहीं हो रहा? वह उसे डांटती है की जब उसे इमली नहीं पचती तो वह क्यों खाती है? डॉक्टर को पता चलता है कि अनुपमा की तबियत ठीक नहीं है क्योंकि जया डॉक्टर को बताती है कि मकान मालिक ने उसका सामान बाहर फेंक दिया और उसे घर से बाहर निकाल दिया। डॉक्टर अनुपमा की मदद करने का फैसला करता है। अनुपमा डॉक्टर से कहती है कि पॉल उसे कहीं पर भी रहने नहीं देगा, तभी डॉक्टर अनुपमा से कुछ समय के लिए उसके दोस्त के घर रुकने के लिए कहता है।

डॉक्टर के द्वारा बताए गए पते पर पहुंचकर, ‘सावी विला’ देखकर अनुपमा और जया हैरान रह जाते है। उसी दौरान, जया को नेचर कॉल आता है तभी उसे जल्दबाज़ी में लेकर अनुपमा, सावी विला के अंदर जाती है जहां वह नए और अनजान चेहरों को देखकर हैरान रह जाती है।

प्रीकैप:

अनुपमा विला साफ़ करने का फैसला करती है और मालिक से कहती है कि वह वहां पर न टहले, वरना वह फिसल सकता है। जया, एक बड़े ताले वाले कमरे को देखकर पूछती है कि क्या यह कोई सीक्रेट रूम है? मालिक उसे उस कमरे की ओर जाने से सख्त मना करता है। अनुपमा आश्चर्यचकित रह जाती है।

इन्हें भी पढ़ें:

क्या 11 मार्च के एपिसोड में अनुपमा सच में बेघर हो गई है?

जी हाँ! पॉल की साजिश और मकान मालिक के धोखे के कारण अनुपमा को अपना सारा सामान लेकर सड़क पर आना पड़ा है। वह अपनी नन्हीं जया के साथ अब पूरी तरह बेसहारा है।

नन्हीं जया की तबीयत बिगड़ने का क्या कारण है?

पॉल की दी हुई ज़हरीली मिठाई (इमली की कैंडी) खाने के कारण जया को फूड पॉइजनिंग हो गई है। एपिसोड के अंत में जया बेहोश हो जाती है, जिससे अनुपमा की मुश्किलें और बढ़ जाती हैं।

गौतम ने अंश के खिलाफ क्या नया कानूनी पैंतरा चला है?

गौतम ने अनुपमा की आर्थिक स्थिति का फायदा उठाते हुए एक 'कस्टडी नोटिस' भेजा है, जिसमें दावा किया गया है कि अनुपमा एक बच्चे की परवरिश करने के लायक नहीं है क्योंकि उसके पास अपना घर तक नहीं है।

इस एपिसोड का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट क्या है?

सबसे बड़ा मोड़ तब आता है जब एक रहस्यमयी अजनबी (New Entry) अनुपमा को सड़क पर जया की जान बचाते हुए देखता है। क्या यह अजनबी अनुपमा का मसीहा बनेगा या नया दुश्मन?