Ganga Mai ki Betiyan: भवानीदेवी ने धक्के मारकर स्नेहा को फेंका बाहर! इस शख़्स की मदद से स्नेहा करेगी, पूर्वी की घिनौनी साज़िश का पर्दाफाश!

Ganga Mai ki Betiyan: 'गंगा माई की बेटियाँ' में अब एक बेहद भावुक मोड़ देखने को मिलेगा, जहाँ एक अनहोनी से सब तहस-नहस हो जाता है..

Ganga Mai ki Betiyan: भवानीदेवी ने धक्के मारकर स्नेहा को फेंका बाहर! इस शख़्स की मदद से स्नेहा करेगी, पूर्वी की घिनौनी साज़िश का पर्दाफाश!

Ganga Mai ki Betiyan 3rd August 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @Zee TV

Modified Date: August 3, 2026 / 06:58 pm IST
Published Date: August 3, 2026 6:56 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मौत की कगार पर खडा सिद्धू!
  • धक्के मारकर स्नेहा को फेंका बाहर!

Ganga Mai ki Betiyan: ‘ZEE TV’ के सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा शो ‘गंगा माई की बेटियाँ‘ में अब एक बेहद भावुक मोड़ देखने को मिलेगा। ठीक उस समय जब स्नेहा धीरे-धीरे ठाकुर परिवार का दिल जीत रही थी, पूर्वी की नई साजिश ने सिद्धू और स्नेहा के बीच पनप रहे नए रिश्ते को तोड़ने के लिए एक नया षड्यंत्र रचा है, इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, एक अनहोनी से सब तहस-नहस हो जाता है।

Ganga Mai ki Betiyan Upcoming Twist: भवानीदेवी का रूप देख स्नेहा के उड़े होश!

सिद्धू की गंभीर हालत का पता चलते ही स्नेहा घबराकर तुरंत घर लौटती है। वह बेचैनी से सिद्धू का नाम पुकारती हुई उससे मिलने की कोशिश करती है। मगर, घर की चौखट पर कदम रखने से पहले ही भवानीदेवी उसे दरवाज़े पर ही रोक लेती है और गार्ड्स स्नेहा का रास्ता रोकते हैं तो वह भवानीदेवी का यह रूप देखकर दंग रह जाती है।

हाथ जोड़कर मिन्नतें करती स्नेहा!

स्नेहा हाथ जोड़कर भवानीदेवी से मिन्नतें करती है कि उसे सिर्फ एक बार सिद्धू से मिलने दिया जाए। वह सबको समझाने की कोशिश करती है कि उसने कुछ भी गलत नहीं किया है और वे उस पर भरोसा करें। इसके बावजूद, दुर्गावती और भवानीदेवी में से कोई भी उसकी बात सुनने और मानने के लिए तैयार नहीं होगा।

Ganga Mai ki Betiyan 3rd August written update: स्नेहा पर लगे गंभीर आरोप!

दुर्गावती गुस्से में आकर स्नेहा को खरी-खोटी सुनाने लगती है। वह कहती है कि सिद्धू ने हमेशा उसकी ख़ुशी के लिए अपनी जान जोखिम में डाली, लेकिन आज उसी की बनाई हुई खीर की वजह से सिद्धू की हालत इतनी गंभीर हो गई। स्नेहा, दुर्गावती द्वारा लगाए हुए आरोपों से इंकार करती रहती है लेकिन कोई भी सदस्य उसकी बात सुनाने को तैयार नहीं होता।

स्नेहा को मिला घर छोड़ने का आदेश!

इसके बाद भवानीदेवी, स्नेहा को सबसे बड़ा झटका देती है। वह कहती है कि अगर स्नेहा प्यार वाकई सच्चा होता, तो सिद्धू के साथ ऐसा हादसा कभी नहीं होता। भवानीदेवी घोषणा करती है कि अब सिद्धू की ज़िंदगी और उसके इस घर में स्नेहा के लिए कोई जगह नहीं हैं, और उसे तुरंत घर छोड़कर चले जाने को कहती है। इस तरह ठुकराए जाने से, स्नेहा पूरी तरह से टूट जाती है और अपने प्यार के न मिल पाने की बेबसी में दरवाज़े के बाहर खड़ी रहती है।

Ganga Mai ki Betiyan Today’s Full episode: पूर्वी की चाल हुई कामयाब!

पूरे परिवार को स्नेहा पर गुस्सा होते देख, पूर्वी के चेहरे पर शैतानी मुस्कान आ जाती है। उसे एहसास होता है कि उसकी रची साज़िश ठीक उसी तरह काम कर गयी जैसा उसने सोचा था। सिद्धू को दालचीनी से एलर्जी होने का फायदा उठाकर, उसकी खीर में चुपके से दालचीनी मिलकर, उसने बिना किसी को उस पर शक हुए ही, पूरे परिवार को स्नेहा के खिलाफ कर दिया।

अब आने वाले एपिसोड में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सिद्धू के स्वस्थ होने से पहले स्नेहा अपनी बेगुनाही साबित कर पाएगी? क्या सिद्धू समय रहते ठीक होकर, पूर्वी की साजिश का खुलासा कर पाएगा? या फिर सच सामने आने से पहले ही स्नेहा इस परिवार में अपनी जगह हमेशा के लिए खो देगी?

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.