Tumm se Tumm Tak 20th March 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TellyChakkar
Tumm se Tumm Tak: ‘Zee Tv‘ के सबसे चर्चित और दर्शकों के सबसे फेवरेट शो ‘तुम से तुम तक‘ में आने वाला एपिसोड अनु और आर्या की ज़िन्दगी के सफर में एक नया और अहम मोड़ लाने वाला है। आर्या की फ़िक्र और अनु का आत्मविश्वास, दोनों के पवित्र और गहरे रिश्ते को दर्शाते हैं। जिस पल आर्या, वीडियो कॉल के ज़रिए इंदिरेक्ट्ली अनु की मदद करने की कोशिश करता है।
वह एक अहम मोड़ नज़र आता है कि कैसे आर्या, अनु को किसी भी कठिनाई में अकेला नहीं छोड़ना चाहता और बिना वादा तोड़े उसकी मदद करने को बेताब है, लेकिन अनु भी अपने विश्वास पर कायम रहती है और वह आर्या की मदद लेने को धोखे का नाम देती है। वह कहती है कि उसका प्यार सच्चा है और वह इस चैलेंज को ईमानदारी और अपने बलबूते पर ही जीतना चाहती है।
ट्रेनर के चले जाने पर भी वह हार नहीं मानती। उसके साथ रजनी और सिमरन के खड़े रहने पर, वह खुद को और भी ज्यादा मजबूत महसूस करती है और हाई सोसाइटी के लोगों की जीवनशैली को सिखने के लिए छोटे-छोटे लेकिन मज़बूत कदम उठाती है। बिना किसी की सहायता लिए ऑनलाइन वीडियो के ज़रिये, हर छोटी से छोटी की बात को ध्यान में रखकर बार-बार दोहराना और खाने-पीने के तौर-तरीकों को बारीकी से समझकर उसका अभ्यास करना उसकी मेहनत, सिखने की रूचि और लगन को दर्शाता है। अनु बिना शॉर्टकट लिए, रातों रात कोई बड़ी हस्ती बनने की कोशिश नहीं बल्कि धीमे-धीमे, एक-एक कदम अपनी मंज़िल की ओर बढ़ा रही है।
प्यार की राहें आसान नहीं होती, जब चीज़ें उम्मीदों से भरी राहों पर आगे बढ़ती हुई नज़र आए तो उन्हें बहुत से खतरों का भी सामना करना पड़ता है। अनु के खाना बनाने की इम्तिहान की घडी शुरू होती है जिसमें मीरा, मानसी के दिमाग में एक ऐसा विचार डाल देती है जो सब कुछ बदल देता है। जी हाँ! मीरा, मानसी से कहती है कि खाने के टेस्ट को निष्पक्ष होने देने के बजाय, वह उसपर अपना हक़ जमाने का फैसला करते हैं जहां वह खाने को टेस्ट करने के लिए बनाये गए जजों के पैनल के बीच खुद भी शामिल हो जाएंगे, ताकि अनु चाहे कितना ही अच्छा प्रदर्शन क्यों न करें, उसका परिणाम पहले से ही उसके खिलाफ हो जाएगा। इससे अनु की खुद को साबित करने की चुनौती कई ज्यादा कठिन हो जाती है।
दूसरी ओर इन षड्यंत्रों से बेख़बर अनु, अपना पूरा ध्यान अपने लक्ष्य की ओर केंद्रित करती है। जहाँ वह छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखते हुए खुद को और बेहतर बनाने की कोशिश करती है। आज का एपिसोड, एक खूबसूरत पल के साथ समाप्त होता है जब अनु, इम्तिहान से पहले मंदिर जाती है और माता रानी के सामने प्रार्थना करती है कि उसे शक्ति दें ताकि वह अपने साहस और धैर्य के साथ अपने जीवन के इस अहम मोड़ पर हर कठिन से कठिन परीक्षा को पार कर सके।
इस कहानी ने अब जबरदस्त मोड़ ले लिया है क्योंकि अब टक्कर का मुकाबला देने के लिए मंच पूरी तरह से तैयार हो चूका है। अब यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि किस प्रकार अनु अपने जस्बे और ईमानदारी को अपना हथियार बनाकर, उसकी राह में आ रही नाइंसाफी भरी रुकावटों को पार करेगी या मीरा और मानसी के बिछाए काँटों के बीच फंसकर सब कुछ हार जायेगी?
इन्हें भी पढ़ें: