Vasudha 26th May 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TellyChakkar
Vasudha Upcoming Twist: ‘ZEE TV’ के सबसे पसंदीदा शो ‘वसुधा’ के आने वाले एपिसोड में अब तैयार हो जाइये बड़े धमाके के लिए.. जहां वसुधा को अपनाने की लड़ाई अब ख़त्म होने की कगार पर है। जी हाँ! चंद्रिका और संतोष की आपसी टक्कर का सीधा असर, देव और वसुधा के भविष्य पर पड़ सकता है।
असली तमाशा तो तब शुरू होता है जब वसुधा के इतने एहसानों के बाद भी, चंद्रिका अपने फैसले पर अड़ी रहकर एक बार फिर संतोष से साफ़ कह देती है कि वह वसुधा को चौहान खानदान की बहु के रूप में स्वीकार नहीं कर सकती। किन्तु अब संतोष और ज्यादा चुप रहने से इनकार कर देती है। संतोष, चंद्रिका को याद दिलाते हुए कहती है कि यह घर उसका भी है और वह अब वही करेगी जो उसकी नज़र में सही है।
संतोष अब सीधे चंद्रिका के फैसले का विरोध करते हुए सब कुछ अब खुद संभालने का फैसला करती है। कहानी में सबसे बड़ा बदलाव तो आखिरकार तब आता है जब वसुधा देव की पत्नी और चौहान खानदान की बहु के रूप में गृह प्रवेश करती है। उम्मीद है कि अब चौहान परिवार में पूरे रीती-रिवाज़ों के साथ गृह प्रवेश की रस्म होगी, जिसमें देव और वसुधा एकसाथ, घर के अंदर कदम रख सकते हैं।
कलश की रस्म और लक्ष्मी के यह पदचिह्न, पूरे घर का माहौल और किस्मत दोनों बदल देंगे। लेकिन खुशियों का यह सफर इतना आसान नहीं होगा क्योंकि चंद्रिका के इनकार के पीछे कुछ और ही वजह है या कोई ऐसा राज़ जिससे सब अनजान हैं।
दरअसल, चंद्रिका को प्रभात की मौत का डर सता रहा है उसे लगता है कि यदि उसने वसुधा को वधु के रूप में अपना लिए तो प्रभात की जान को खतरा हो सकता है। इसी डर की वजह से चंद्रिका ये फैसला लेने पर मजबूर है, हो सकता है कि शायद प्रभात आगे बढ़कर, एक बार फिर चंद्रिका को समझाने का प्रयास करेगा।
जैसे-जैसे देव और वसुधा की नजदीकियाँ बढ़ेंगी, वैसे-वैसे चंद्रिका के मन का तनाव भी बढ़ सकता है। अब आने वाले एपिसोड में यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा, क्योंकि वसुधा को लगा था कि अब उसकी ज़िन्दगी में खुशियों का आगमन होने वाला है किन्तु तभी, उसके सामने एक नया और खौफनाक तूफ़ान दस्तक देता नज़र आता है।
अब सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि क्या चंद्रिका अपना डर भूलकर, वसुधा को बहु के रूप में स्वीकार करेगी? या किस्मत एक बार फिर, देव और वसुधा को एक-दूसरे से जुदा कर देगी?