(Lava SHARK 2 5G Launched/ Image Credit: Lava)
नई दिल्ली: Lava SHARK 2 5G Launched: कंपनी ने Lava SHARK 2 5G को भारत में अपने बजट 5G स्मार्टफोन पोर्टफोलियो के तहत लॉन्च कर दिया है। यह फोन 2025 में सबसे ज्यादा बिकने वाली SHARK सीरीज का नया मॉडल है। कंपनी ने इसे किफायती कीमत और अच्छे फीचर्स के साथ पेश किया है। जिससे यह बजट यूजर्स के लिए आकर्षक विकल्प बन गया है।
इस फोन की कीमत 11,999 रुपये रखी गई है। इसकी बिक्री 10 जून 2026 से Lava के ऑफलाइन और रिटेल नेटवर्क पर शुरू होगी। लॉन्च के समय कंपनी ग्राहकों के लिए कई फाइनेंशियल स्कीम्स और आसान EMI विकल्प भी दे सकती है। इसके साथ ही कंपनी की ‘Free Service @ Home’ पॉलिसी का फायदा भी यूजर्स को मिलेगा। जिससे घर पर ही सर्विस सुविधा उपलब्ध होगी।
फोन में 6.75-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है जो बड़ा और क्लियर व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है। जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग स्मूद रहती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Unisoc T8200 6nm प्रोसेसर दिया गया है। जिससे यह 2.3GHz तक की स्पीड पर काम करता है। इसके साथ Mali-G57 GPU, 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलती है। जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा सेटअप में 13MP रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है जो बेसिक फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग के लिए बढ़िया है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और IP64 रेटिंग दी गई है। जिससे यह धूल और हल्की पानी की छींटों से सुरक्षित रहता है। पावर के लिए इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। जो लंबे समय तक बैकअप देने में मदद करता है।