Vasudha Upcoming Twist: करिश्मा ने पहना पागलपन का झूठा नकाब! चौहान परिवार में लौटी खुशियाँ.. क्या चंद्रिका देगी, वसुधा को बड़ी बहु का दर्जा?

Vasudha Upcoming Twist: 'वसुधा' की कहानी अब भावुक मोड़ से निकलकर एक खतरनाक रास्ते पर जाने वाली है जहां चौहान परिवार में लौटी खुशियों को फिर लगेगी किसी की नज़र...

Vasudha Upcoming Twist: करिश्मा ने पहना पागलपन का झूठा नकाब! चौहान परिवार में लौटी खुशियाँ.. क्या चंद्रिका देगी, वसुधा को बड़ी बहु का दर्जा?

Vasudha 23rd May 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TellyChakkar

Modified Date: May 23, 2026 / 04:40 pm IST
Published Date: May 23, 2026 4:36 pm IST
HIGHLIGHTS
  • चौहान परिवार में हुई खुशियों की वापसी!
  • करिश्मा होगी पागलखाने से फरार!

Vasudha Upcoming Twist: ‘ZEE TV’ के सबसे पसंदीदा शो ‘वसुधा’ की कहानी अब भावुक मोड़ से निकलकर एक खतरनाक रास्ते पर जाने वाली है। जहां करिश्मा को हारने के बाद, चौहान परिवार में अभी खुशियों की वापसी हुई ही थी, कि एक अनजान खतरे का साया उन पर मंडराने लगता है।

Vasudha Spoiler: चौहान परिवार में छाई खुशियाँ!

‘वसुधा’ के कहानी की शुरुआत, दिल को छू लेने वाले पल से होती है जहां वसुधा, पूरे मन से चंद्रिका और प्रभात के फिर से घर लौटने की ख़ुशी में पूरे चौहान परिवार को सजाती हुई नज़र आती है। कई दिनों की परेशानियों और जुदाई के बादलों के छटते ही, अब घर के आँगन में शांति की आहट सुनाई देने लगती है।

चंद्रिका के गृह-प्रवेश को यादगार बनाने के लिए, वसुधा बड़े ही प्यार से पूरे घर को दुल्हन की तरह सजाती है। वहीं, संतोष भी वसुधा का साथ देते हुए, घर के कोने-कोने में गंगाजल छिड़क कर उसे शुद्ध करती है।

चौहान परिवार के सदस्य हुए भावुक!

चौहान परिवार के नींव की वापसी होते ही, घर का वातावरण भावुक हो जाता है और परिवार की आँखों में ख़ुशी के आंसू और दिल में गहरा प्यार उमड़ पड़ता है। चंद्रिका और प्रभात का स्वागत, संतोष आरती उतारकर करती है जिसे देख पूरे परिवार की आँखें ख़ुशी और सुकून से चमक उठती हैं। चंद्रिका और प्रभात का साथ में घर लौटना, मानो संघर्ष की धूप के बाद अब सुकून की छाँव सा लगता है।

Vasudha 23rd May 2026 written update: चंद्रिका ने किया जीत का एलान!

एपिसोड में धमाकेदार पल तो तब आता है जब चंद्रिका पूरे आत्मविश्वास के साथ भरी महफ़िल में यह एलान करती है कि चौहान परिवार एक ऐसी चट्टान है जिसे कोई भी ताकत तोड़ नहीं सकती। संपत्ति के विवाद और भरी महफ़िल में हुई रुसवाई को झेलने के बाद, चंद्रिका के ये शब्द एक ऐसी जीत का एलान है जिसे अब कोई रोक नहीं सकता।

जहां एक ओर, चौहान परिवार अपनी जीत का जश्न मना रहा है वहीं दूसरी ओर, करिश्मा की आँखों में प्रतिशोध की एक नई और खतरनाक आग धधक रही है। शातिर करिश्मा, सलाखों के पीछे जाने के डर से, अब “मानसिक बीमारी” को अपना सबसे बड़ा हथियार बना रही है।

करिश्मा के नए नाटक की शुरुआत!

कानून को चकमा देने के बाद, अब उसका नाटक देख, जेल प्रशासन को भरोसा हो जाता है कि वह दिमागी तौर पर बीमार है इसलिए वह उसे सलाखों के पीछे न रखने का निर्णय लेते हैं और उसे एक मानसिक अस्पताल में भेज दिया जाता है।

Vasudha: करिश्मा लूट गई लेकिन बदला लेने की सनक अभी बाकी है!

लेकिन करिश्मा, अपनी हरकतों से बाज़ आने वालो में से हैं ही नहीं.. इस नाटक की आड़ में करिश्मा, बदला लेने की कोई नई साजिश रच रही है। अँधेरे का फायदा उठाकर, करिश्मा जेल से भागने की फ़िराक में है ताकि वह एक ऐसी ताक़त बनकर लौटे जिससे चौहान परिवार कांप उठे। करिश्मा का सब कुछ ख़ाक हो जाने के बाद भी, उसकी बदले की प्यास बुझने का नाम नहीं ले रही..

अब आने वाले एपिसोड में यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि जहां एक ओर चंद्रिका अपने परिवार के साथ एकजुट होंगी वहीं दूसरी ओर, करिश्मा एक नए और खतरनाक अवतार में लौटेगी।

इन्हें भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.