कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष ने किया फोन हैक होने का दावा, पुलिस से शिकायत

Ads

कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष ने किया फोन हैक होने का दावा, पुलिस से शिकायत

  •  
  • Publish Date - July 17, 2024 / 12:13 AM IST,
    Updated On - July 17, 2024 / 12:13 AM IST

भोपाल, 16 जुलाई (भाषा) कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई ने मंगलवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराके आरोप लगाया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का मोबाइल फोन हैक कर लिया गया है।

पार्टी के प्रदेश मीडिया विभाग के प्रमुख मुकेश नायक की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) को शिकायत की।

शिकायत में दावा किया गया है कि पटवारी को ‘एप्पल इंक’ से एक नोटिफिकेशन आया कि उसने उनके आईफोन पर एक ‘स्पाईवेयर’ हमले का पता लगाया है।

पटवारी के अनुसार कंपनी ने उन्हें बताया कि वह कौन हैं और क्या करते हैं, इस वजह से विशेष रूप से उन पर निशाना साधा गया है।

एडीजी (कानून व्यवस्था) जयदीप प्रसाद ने एक बयान में कहा कि साइबर प्रकोष्ठ शिकायत को देख रहा है और पुष्टि होने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

भाषा वैभव राजकुमार