मध्यप्रदेश सरकार ने केरल और त्रिपुरा को 20-20 करोड़ रुपये की सहायता देने की घोषणा की

Ads

मध्यप्रदेश सरकार ने केरल और त्रिपुरा को 20-20 करोड़ रुपये की सहायता देने की घोषणा की

  •  
  • Publish Date - August 26, 2024 / 06:09 PM IST,
    Updated On - August 26, 2024 / 06:09 PM IST

भोपाल, 26 अगस्त (भाषा) मध्यप्रदेश सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित केरल और त्रिपुरा को 20-20 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि मध्यप्रदेश सहित देश के कई राज्य भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित हुए हैं और पिछले कुछ दिनों में, त्रिपुरा तथा केरल ने विशेष रूप से गंभीर प्राकृतिक आपदाओं का सामना किया है।

यादव ने कहा, ‘बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान देखना बहुत दुखद है।’

उन्होंने कहा, ‘श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर, मैंने मध्यप्रदेश सरकार की ओर से त्रिपुरा और केरल की राज्य सरकारों को उनके राहत प्रयासों में सहायता के लिए 20-20 करोड़ रुपये जारी करने का फैसला किया है।’

मुख्यमंत्री ने इन राज्यों के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए कहा, ‘संकट की इस घड़ी में मध्यप्रदेश सरकार दोनों राज्यों के साथ खड़ी है। मेरी संवेदनाएं आपदा से प्रभावित लोगों के साथ हैं। मैं भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना करता हूं कि वे इस संकट से शीघ्र उबरें।’

भाषा

दिमो, रवि कांत रवि कांत