मनु भाकर की जीत भारत की अनगिनत बेटियों को प्रेरित करेगी: मुख्यमंत्री मोहन यादव

Ads

मनु भाकर की जीत भारत की अनगिनत बेटियों को प्रेरित करेगी: मुख्यमंत्री मोहन यादव

  •  
  • Publish Date - July 29, 2024 / 01:04 AM IST,
    Updated On - July 29, 2024 / 01:04 AM IST

भोपाल, 28 जुलाई (भाषा) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पेरिस ओलंपिक में देश के लिए पहला पदक जीतकर खाता खोलने वाली निशानेबाज मनु भाकर को रविवार को बधाई देते हुए कहा कि उनकी जीत से भारत की अनगिनत बेटियों को प्रेरणा मिलेगी।

यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारत की बेटी मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में ओलंपिक कांस्य पदक जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आपकी जीत भारत की अनगिनत बेटियों को प्रेरित करेगी।’’

भाषा संतोष शोभना

शोभना