आकर्षि कश्यप जर्मन ओपन के मुख्य ड्रॉ में

Ads

आकर्षि कश्यप जर्मन ओपन के मुख्य ड्रॉ में

  •  
  • Publish Date - February 24, 2026 / 08:35 PM IST,
    Updated On - February 24, 2026 / 08:35 PM IST

मुलहेम एन डेर रूर, 24 फरवरी (भाषा) भारतीय शटलर आकर्षि कश्यप ने मंगलवार को यहां जर्मन ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में चीनी ताइपे की ली यू-ह्सुआन को हराकर महिला एकल के मुख्य ड्रॉ में प्रवेश कर लिया।

विश्व रैंकिंग में 62वें स्थान पर काबिज कश्यप ने क्वालीफायर मुकाबले में ली को एकतरफा अंदाज में 21-10, 21-15 से पराजित किया।

उनका सामना अब मुख्य ड्रॉ में  चीनी ताइपे की ही हुआंग यू-ह्सुन से होगा।

अनुभवी खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत और विश्व जूनियर चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता तन्वी शर्मा इस 2,50,000 डॉलर की इनामी राशि वाले टूर्नामेंट में अन्य भारतीय प्रतिभागियों में शामिल हैं।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर