आईटीएफ महिला ओपन में आदकर उपविजेता रहीं
आईटीएफ महिला ओपन में आदकर उपविजेता रहीं
बेंगलुरु, 22 फरवरी (भाषा) वाइल्डकार्ड खिलाड़ी वैष्णवी आदकर का शानदार सफर रविवार को यहां आईटीएफ महिला ओपन में फाइनल में विश्व रैंकिंग में 124वें स्थान पर काबिज हन्ने वान्डेविंकेल से हारकर समाप्त हुआ।
पुणे की 21 साल की आदकर को बेल्जियम की खिलाड़ी ने एकल फाइनल में 6-0, 6-1 से हराया।
इस जीत के साथ वान्डेविंकेल को 100 डब्ल्यूटीए रैंकिंग अंक और 15,239 डॉलर पुरस्कार राशि मिली जबकि विश्व रैंकिंग में 690वें स्थान पर काबिज आदकर ने टूर्नामेंट में अपने शानदार प्रदर्शन से 65 रैंकिंग अंक अर्जित किए और 8,147 डॉलर की पुरस्कार राशि अपने नाम की।
भाषा आनन्द सुधीर
सुधीर

Facebook


