अदिति ने कट में प्रवेश किया

अदिति ने कट में प्रवेश किया

अदिति ने कट में प्रवेश किया
Modified Date: June 24, 2023 / 04:16 pm IST
Published Date: June 24, 2023 4:16 pm IST

स्प्रिंगफील्ड, 24 जून (भाषा) भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने यहां केएमपीजी महिला पीजीए चैम्पियनशिप के दूसरे दौर के अंत में दो बर्डी लगाकर कट में जगह बनायी।

अदिति ने पहले दौर में 75 का कार्ड खेला था। वह दूसरे दौर में 16 होल में दो ओवर चल रही थी।

अपना 24वां मेजर खेल रही अदिति ने अंतिम दो होल में बर्डी लगाकर कट में जगह सुनिश्चित की। कट पांच ओवर का रहा जबकि अदिति तीन ओवर से संयुक्त 41वें स्थान पर रही।

कुल 79 खिलाड़ियों ने कट में प्रवेश किया।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में