अदिति मीजर एलपीजीए क्लासिक गोल्फ में संयुक्त 17वें स्थान पर रही

अदिति मीजर एलपीजीए क्लासिक गोल्फ में संयुक्त 17वें स्थान पर रही

अदिति मीजर एलपीजीए क्लासिक गोल्फ में संयुक्त 17वें स्थान पर रही
Modified Date: June 17, 2024 / 12:34 pm IST
Published Date: June 17, 2024 12:34 pm IST

ग्रैंड रैपिड्स, 17 जून (भाषा) पेरिस ओलंपिक का टिकट पक्का कर चुकी भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने यहां मीजर एलपीजीए क्लासिक के चौथे दौर एक अंडर 71 का कार्ड खेलने के बाद अपना अभियान संयुक्त 17वें स्थान पर खत्म किया।

अदिति का कुल स्कोर 10 अंडर 278 रहा। उन्होंने चारों दौर को मिला कर एक बोगी के मुकाबले पांच बर्डी लगायी। इस दौरान उन्होंने  में 68-70-69-71 के कार्ड खेले।  

मौजूदा सत्र में यह उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। वह इस सत्र में पहली बार शीर्ष 20 में जगह बनाने में सफल रही है।

लिलिया व्यू  तीन खिलाड़ियों के बीच हुई प्ले ऑफ में लेसी थॉम्पसन और ग्रेस किम को पछाड़कर विजेता बनी। इन तीनों खिलाड़ियों ने कुल स्कोर 16 अंडर का स्कोर बनाया था।

भाषा आनन्द पंत

पंत


लेखक के बारे में