बेल्लारी (कर्नाटक), 19 मई (भाषा) अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने 14 से 18 मई तक यहां इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट में एएफसी फिटनेस कोर्स (लेवल 1ए) का आयोजन किया।
यह कोर्स जापान के एएफसी प्रशिक्षक मिकिनोबू यासुमात्सु और अत्सुशी कानो की देखरेख में संचालित किया गया था। इसमें भारत के 19 कोच ने भाग लिया। एआईएफएफ के कोच विभाग के प्रमुख विवेक नागुल भी इस दौरान उपस्थित थे।
एएफसी फिटनेस कोर्स दो चरणों लेवल 1ए और लेवल 1बी में किया जाता है। लेवल 1बी कोर्स अगले वर्ष होगा।
यह कोर्स भारतीय फुटबॉल प्रणाली में कोच शिक्षा और फिटनेस प्रशिक्षण मानकों को मजबूत करने की एआईएफएफ की योजनाओं का हिस्सा है।
भाषा
पंत मोना
मोना