एआईटीए ने 27 नवंबर को ताजा चुनाव कराने का ऐलान किया

एआईटीए ने 27 नवंबर को ताजा चुनाव कराने का ऐलान किया

एआईटीए ने 27 नवंबर को ताजा चुनाव कराने का ऐलान किया
Modified Date: September 30, 2026 / 06:13 pm IST
Published Date: September 30, 2026 6:13 pm IST

नयी दिल्ली, 30 सितंबर (भाषा) अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) ने बुधवार को घोषणा की कि उसके ताजा चुनाव 27 नवंबर को होंगे जिससे महासंघ के कामकाज को लेकर चली लंबी कानूनी लड़ाई के बाद अंतरिम प्रशासनिक व्यवस्था के खत्म होने का रास्ता साफ हो गया है।

हरियाणा के पूर्व राज्य चुनाव आयुक्त राजीव शर्मा को राष्ट्रीय खेल प्रशासन अधिनियम के तहत गठित राष्ट्रीय खेल चुनाव पैनल में एआईटीए चुनाव के लिए चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था।

शर्मा उन सीनियर चुनावी अधिकारियों में शामिल हैं जिन्हें केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय खेल चुनाव पैनल का सदस्य बनाया है। यह पैनल राष्ट्रीय खेल निकायों के चुनावों की देखरेख के लिए बनाया गया है।

एआईटीए के अंतरिम अध्यक्ष चिंतन पारिख ने पीटीआई से कहा ,‘‘ प्रशासक का कार्यकाल 30 सितंबर तक था । तकनीकी तौर पर आज उनके कार्यकाल का आखिरी दिन है । अदालत ने कार्यकाल में विस्तार के निर्देश नहीं दिये हैं । हमारी एजीएम अहमदाबाद में आज हुई और चुनाव आयुक्त की नियुक्ति की गई ।’’

चिंतन, हिरोनमॉय चटर्जी, प्रेम कारा और असित त्रिपाठी कार्यबल के सदस्य होंगे । पैरा खिलाड़ी एम दोराई ( तमिलनाडु) और केपी शिल्पा (कर्नाटक ) को भी मतदान के अधिकार दिये गए ।

भाषा

मोना नमिता

नमिता


लेखक के बारे में